Bageshwar Sarkar: बाबा बागेश्वर धाम सरकार पर बनेगी फिल्म,जानिए क्या है पूरा मामला

Bageshwar Sarkar Khabarwala24News:बागेश्वर बाबा यानि धीरेंद्र सरकार की लगातार बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए डायरेक्टर विनोद तिवारी ने बाबा पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। बाबा के लाखों चाहने वाले हैं और यह फॉलोइंग लगातार बढ़ती चली जा रही है। ऐसे में डायरेक्टर विनोद तिवारी ने ‘द बागेश्वर सरकार’ नाम से फिल्म बनाने का […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Bageshwar Sarkar Khabarwala24News:बागेश्वर बाबा यानि धीरेंद्र सरकार की लगातार बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए डायरेक्टर विनोद तिवारी ने बाबा पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। बाबा के लाखों चाहने वाले हैं और यह फॉलोइंग लगातार बढ़ती चली जा रही है। ऐसे में डायरेक्टर विनोद तिवारी ने ‘द बागेश्वर सरकार’ नाम से फिल्म बनाने का फैसला किया है जिसमें धीरेंद्र शास्त्री की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म अनाउंसमेंट के साथ ही सुर्खियां बटोर रही है।

- Advertisement -

ट्वीट करके किया फिल्म बनाने का ऐलान

नॉस्ट्रम एंटरटेनमेंट हब के बैनर तले बन रही इस फिल्म के बारे में अनाउंसमेंट भी प्रोडक्शन हाउस ने ही ट्वीट करके किया है। नॉस्ट्रम एंटरटेनमेंट हब के ट्विटर हैंडल से फिल्म के क्लैप और निर्देशक की बाबा बागेश्वर के साथ तस्वीर के साथ लिखा- एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘तेरी भाभी है पगले’ और ‘द कनवर्जन’ की कामयाबी के बाद निर्देशक विनोद तिवारी ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है जिसका नाम होगा ‘द बागेश्वर सरकार’।

Bageshwar sarkar: बाबा बागेश्वर धाम सरकार पर बनेगी फिल्म,जानिए क्या है पूरा मामला

क्यों किया बाबा बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री पर फिल्म बनाने का फैसला?

ट्वीट के मुताबिक, ‘फिल्म की कहानी श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश श्री बागेश्वर सरकार की जिंदगी पर आधारित होगी।आपको ‘ बता दें कि एक तरफ जहां बाबा के चाहने वालों की गिनती करोड़ों में है वहीं दूसरी तरफ उनके चमत्कारों को फर्जी बताकर उनका खंडन करने वालों की भी कोई कमी नहीं है। फिल्म के डायरेक्टर विनोद तिवारी ने बताया कि बाबा के चाहने वाले दुनिया भर में हैं और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए ही उन्होंने फिल्म बनाने का फैसला किया।

- Advertisement -

विनोद तिवारी बाबा से हैं प्रभावित

फिल्म में बाबा की जिंदगी, उनके संघर्ष, उनके व्यक्तित्व और उस सफर की झलक देखने को मिलेगी जो उन्होंने तय किया है। विनोद तिवारी का कहना है कि जिस तरह बाबा ने सनातनियों को जोड़ने का काम किया है उससे वह बहुत प्रभावित हैं। बाबा बागेश्वर हाल ही में बिहार के पटना शहर गए थे जहां उनका दरबार लगा था। यहां उन्हें सुनने और उनका चमत्कार देखने वाले बेहिसाब लोग पहुंचे।

Bageshwar sarkar: बाबा बागेश्वर धाम सरकार पर बनेगी फिल्म,जानिए क्या है पूरा मामला Bageshwar sarkar: बाबा बागेश्वर धाम सरकार पर बनेगी फिल्म,जानिए क्या है पूरा मामला Bageshwar sarkar: बाबा बागेश्वर धाम सरकार पर बनेगी फिल्म,जानिए क्या है पूरा मामला

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News