Ultraviolet F77 Features ये इलेक्ट्रिक बाइक 1 जनवरी से हो जाएगी महंगी, बीस हजार रुपए तक बढ़ेगी कीमत, ग्राहकों के लिए बड़ा झटका, 31 दिसंबर तक खरीद लो

Khabarwala 24 News New Delhi : Ultraviolet F77 Features इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रांड अल्ट्रावायलेट ने 1 जनवरी, 2025 से F77 Mach 2 की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। कंपनी ने साफ किया है कि इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपए ही रहेगी, जो कि स्टैंडर्ड वेरिएंट की है। कंपनी सिर्फ रीकॉन वैरिएंट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Ultraviolet F77 Features इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रांड अल्ट्रावायलेट ने 1 जनवरी, 2025 से F77 Mach 2 की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। कंपनी ने साफ किया है कि इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपए ही रहेगी, जो कि स्टैंडर्ड वेरिएंट की है। कंपनी सिर्फ रीकॉन वैरिएंट को महंगा करेगी, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपए है।

मोटरसाइकिल की कीमत में 5% या करीब 20,000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। कीमतों में बढ़ोतरी की वजह ‘बढ़ती इनपुट लागत और बदलते बाजार की गतिशीलता’ है। इस बीच, कंपनी F77 के दोनों वैरिएंट पर इस महीने 14,000 रुपए तक का लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट दे रही है।

- Advertisement -

अल्ट्रावायलेट F77 के बेहतरीन फीचर्स (Ultraviolet F77 Features)

अल्ट्रावायलेट ने F77 में ब्लू, एस्टेरॉयड ग्रे, टर्बो रेड, आफ्टरबर्नर येलो, स्टेल्थ ग्रे, कॉस्मिक ब्लैक, प्लाज्मा रेड, सुपरसोनिक सिल्वर एंड स्टेलर व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं। पुराने मॉडल की तुलना में इसमें चार्जिंग पोर्ट का कैप अब एल्यूमीनियम का बना है।

फिर फ्रंट फोर्क्स पर F77 ग्राफिक्स को भी नए कलर के साथ जोड़ा गया है। इसमें तीन राइड मोड, 5 इंच की TFT, ऑटो-डिमिंग लाइट्स, हिल होल्ड, ABS और डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल शामिल हैं। लेकिन, रिकॉन वैरिएंट में ट्रैक्शन कंट्रोल के भी चार स्तर मिलते हैं।

अल्ट्रावायलेट F77 के स्पेसिफिकेशंस (Ultraviolet F77 Features)

F77 मैक को पावर देने के लिए 27kW की मोटर का उपयोग किया जाता है, जबकि Recon में 30kW की मोटर का यूज किया जाता है। मानक बाइक में 7.1kWh की बैटरी है और रिकॉन ट्रिम में 10.3kWh यूनिट है, जो क्रमशः 211 किमी. और 323 किमी. की रेंज प्रदान करती है।

- Advertisement -

बाइक रिकॉन मॉडल के लिए 10 लेवल के स्विचेबल रीजनरेटिव ब्रेकिंग लेवल के साथ आती है। बेस ट्रिम में केवल तीन मिलते हैं। इसमें 41mm USD फ्रंट फोर्क्स और एक प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक पर चलता है। ब्रेकिंग हार्डवेयर में 110/70 फ्रंट और 150/60 रियर टायर में लिपटे 17 इंच के व्हील्स पर एक 320mm फ्रंट और 230mm रियर डिस्क शामिल है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News