CLOSE

Toyota Urban Cruiser EV अगले साल के अंत तक पेश किया जा सकता है टोयोटा का नया इलेक्ट्रिक मॉडल, Maruti E Vitara पर बेस्ड है ये एसयूवी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Toyota Urban Cruiser EV जापानी कार कंपनी टोयोटा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी अर्बन क्रूज़र ईवी (Urban Cruiser EV) से पर्दा उठा दिया है. हालांकि टोयोटा ने एक साल पहले Maruti eVX पर बेस्ड इस एसयूवी के कॉन्सेप्ट को पेश किया था और अब इसका प्रोडक्शन रेडी मॉडल लॉन्च को तैयार है।

ख़ास बात ये है कि इसमें काफी कुछ कॉन्सेप्ट से ही लिया गया है। कुल मिलाकर ये मारुति सुजुकी की E Vitara जैसी ही है। हालांकि टोयोटा ने अभी तक लॉन्चिंग की पुष्टि नहीं की है लेकिन कंपनी अपना पहला इलेक्ट्रिक मॉडल भारतीय बाजार में अगले साल के अंत तक पेश किया जा सकता है चूकिं यह एक ग्लोबल मॉडल है तो संभव है कि भारतीय बाजार के परिस्थितियों के अनुसार इसमें कुछ बदलाव भी देखने को मिले।

कब होगी लॉन्चिंग (Toyota Urban Cruiser EV)

फिलहाल, अर्बन क्रूज़र ईवी को यूरोपियन मार्केट के लिए पेश किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल जनवरी में भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 के दौरान कंपनी इसे दिल्ली में भी दर्शकों के सामने नुमाया करेगी। इसे अगले साल के मध्य तक यूरोपीय बाजार में बिक्री के लिए उतारा जाएगा। रिपोर्टस में चर्चा है कि मारुति विटारा इलेक्ट्रिक को जब भारत में पेश किया जाएगा उसके बाद टोयोटा अपने इस मॉडल को यहां के बाजार में लॉन्च कर सकता है।

- Advertisement -

SUV का डिजाइन (Toyota Urban Cruiser EV)

मूल रूप से मारुति सुजुकी ई विटारा पर बेस्ड इस एसयूवी में काफी कुछ अपने ओरिजिन एसयूवी जैसा ही है। हालांकि इसमें नए डिज़ाइन का LED डे टाइम रनिंग लाइट (DRL), हेडलैंप, अलॉय व्हील और मॉडिफाइड रियर प्रोफाइल दिया गया है। इसके अलावा कार में टोयोटा की बैजिंग दी गई है। इसमें ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग दी गई है जो एसयूवी को को पूरी तरह से कवर करता है। कंपनी इस एसयूवी को 18-इंच या 19-इंच एयरो-ऑप्टिमाइज़्ड व्हील्स के साथ पेश करेगी।

एसयूवी की साइज (Toyota Urban Cruiser EV)

कॉन्सेप्ट से प्रोडक्शन रेडी मॉडल तक का सफर करने के दौरान ये एसयूवी थोड़ी छोटी हो गई है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कुल लंबाई 4,285 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी, उंचाई 1,640 मिमी है। कॉन्सेप्ट मॉडल की तुलना में इसकी लंबाई और चौड़ाई क्रमश: 15 मिमी और 20 मिमी कम हो गई है। हालांकि इसके उंचाई में 20 मिमी का इजाफा देखने को मिला है। इसमें 2,700 मिमी का व्हीलबेस दिया गया है। ये सुजुकी ई विटारा के मुकाबले थोड़ी बड़ी है।

कार का केबिन (Toyota Urban Cruiser EV)

Urban Cruiser EV के केबिन को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की गई है। इसमें “स्क्वैरकल” स्टीयरिंग व्हील के साथ, स्टीरियो के लिए एक फीजिकल वॉल्यूम नॉब दिया गया है। इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर के सामने 10.3 इंच का डिजिटल गेज क्लस्टर दिया गया है। जिसे एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। केबिन में कम्फर्ट का पूरा ख्याल रखा गया है।

- Advertisement -

पावरट्रेन ऑप्शन (Toyota Urban Cruiser EV)

टोयोटा का कहना है कि अर्बन क्रूजर दो पावरट्रेन कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश की जाएगी। ये एसयूवी 49kWh और 61kWh क्षमता वाले लिथियम-आयरन फॉस्फेट (LFP) सेल के दो बैटरी पैक के साथ पेश की गई है। छोटी बैटरी वाले वेरिएंट में फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जो 144hp की पावर और 189Nm का टॉर्क जेनरेट करता है जबकि बड़ी बैटरी वाले वेरिएंट का मोटर 174hp की पावर और 189Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

इसके सेफ्टी फीचर्स (Toyota Urban Cruiser EV)

अर्बन क्रूजर इलेक्ट्रिक में सेफ्टी के तौर पर 360-डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया जा रहा है। इसके ADAS सूट में प्री-कोलिजन सिस्टम, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-डिपार्चर अलर्ट और लेन-कीप असिस्ट शामिल है। हालांकि अभी कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बतौर स्टैंडर्ड 6 एयरबैग दिए जाएंगे।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-