CLOSE

Toyota Fortuner Mild Hybrid ज्यादा माइलेज और पावरफुल, नई टोयोटा फॉर्च्यूनर हुई पेश, जानिए इसमें क्या है ख़ास

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Toyota Fortuner Mild Hybrid इंडियन मार्केट में जो मुकाम Toyota Fortuner का है वो बाकियों के लिए एक मिसाल है। मसक्यूलर लुक और पावरफुल इंजन के साथ आने वाली ये एसयूवी सेगमेंट की लीडर है। जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने नई माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक से लैस नई Fortuner को पेश किया है। नई टोयोटा फॉर्च्यूनर माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट को कंपनी ने साउथ अफ्रीका के बाजार में उतारा है। Fortuner MHEV में उसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो कि Hilux के हाइब्रिड वर्जन में देखने को मिलता है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इसे दूसरे बाजारों में भी उतारेगी। भारत में Fortuner काफी मशहूर है और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके हाइब्रिड वेरिएंट को पेश किया जाएगा।

MHEV में है ख़ास (Toyota Fortuner Mild Hybrid)

लुक और डिज़ाइन के मामले में ये नई एसयूवी बिल्कुल रेगुलर मॉडल जैसी ही है। काफी हद तक ये भारतीय बाजार में बेची जाने वाली Fortuner Legender जैसी ही लगती है। हालांकि साउथ अफ्रीका में कंपनी ने इसे कई अलग-अलग रंगों में पेश किया है जबकि इंडियन मार्केट में फॉर्च्यूनर लेजेंडर केवल डुअल-टोन, ब्लैक और व्हाईट में ही आती है।

पावर और माइलेज (Toyota Fortuner Mild Hybrid)

कंपनी ने Fortuner MHEV में भी पारंपरिक 2.8 लीटर की क्षमता डीजल इंजन दिया है जिसे 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से जोड़ा गया है। ये हाइब्रिड सिस्टम इंजन को अतिरिक्त 16hp की पावर और 42Nm का टॉर्क प्रदान करता है। संयुक्त रूप से ये इंजन 201hp की पावर और 500Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। टोयोटा का कहना है कि रेगुलर 2.8 लीटर डीजल इंजन वेरिएंट के मुकाबले ये हाइब्रिड फॉर्च्यूनर तकरीबन 5% ज्यादा माइलेज देती है।

- Advertisement -

टू-फोर-व्हील वेरिएंट (Toyota Fortuner Mild Hybrid)

इसे टू-व्हील ड्राइव (2WD) और फोर-व्हील ड्राइव (4WD) दोनों वेरिएंट में पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि आइडियल स्टॉर्ट-स्टॉप तकनीक के चलते हाइब्रिड फॉर्च्यूनर ज्यादा स्मूथ थ्रॉटल रिस्पांस देता है। इसके अलावा इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) को भी जोड़ा गया है, जो कि 360-डिग्री कैमरा के साथ आता है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-