Tata Electric Car फोर-व्हीलर सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार, इन 2 SUV में सबसे पहले मिलेगी AWD टेक्नोलॉजी

Khabarwala 24 News New Delhi : Tata Electric Car टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के पास सेगमेंट का सबसे ज्यादा मार्केट शेयर भी है। हालांकि, कंपनी अपनी नई लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक कारों को बेहद खास और पावरफुल बनाने वाली है। दरअसल, कंपनी अपनी ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Tata Electric Car टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के पास सेगमेंट का सबसे ज्यादा मार्केट शेयर भी है। हालांकि, कंपनी अपनी नई लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक कारों को बेहद खास और पावरफुल बनाने वाली है।

दरअसल, कंपनी अपनी ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) मोड्स के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। सामने आई पेटेंट फोटो से इसका संकेत मिल रहा है। टाटा सफारी और हैरियर के इलेक्ट्रिक वर्जन इस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले कंपनी के पहले मॉडल हो सकते हैं। जिनमें 6 टैरेन रिस्पांस मोड मिलेंगे।

- Advertisement -

एडवांस ESP मोड तैयार कर रही (Tata Electric Car)

अभी टाटा हैरियर और टाटा सफारी के ICE मॉडल में 3 मोड मिलते हैं, इसमें नॉर्मल, वेट और रफ शामिल हैं। टैरेन रिस्पांस मोड में नॉर्मल, बर्फ, कीचड़ और रट्स, रेत या रेगिस्तान, उबड़-खाबड़ या चट्टानी और पर्सनल या मैनुअल जैसे 6 मोड शामिल हो सकते हैं।

इन्हें इंटीग्रेटेड डिस्प्ले के साथ समान गोलाकार डायल से चुन सकेंगे। पर्सनल मोड में चालक के पास अपनी पसंद के अनुसार गाड़ी की सेटिंग करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, कंपनी ऑफ-रोडिंग में चालक की सहायता के लिए एडवांस ESP मोड तैयार कर रही है, जिससे ऑफ-रोड पर ड्राइविंग आसान हो जाएगी।

पंच टाटा की मोस्ट सेलिंग कार (Tata Electric Car)

टाटा मोटर्स की सितंबर 2024 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 8 मॉडल बेच रही है। इसमें हैचबैक से SUV तक सभी शामिल हैं। कंपनी के लिए SUV सेगमेंट लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। कंपनी के लिए पिछले कुछ महीने से लगातार नंबर-1 पोजीशन पर रहने वाली पंच एक बार फिर नंबर-1 ही रही।

- Advertisement -

वहीं, नेक्सन दूसरी पोजीशन पर रही। हालांकि, अगस्त 2024 की तुलना में इन दोनों SUVs की सेल्स गिरावट देखने को मिली है। कंपनी ने अगस्त में कुल 44,142 यूनिट बेची थीं। जबकि, सितंबर में ये आंकड़ा घटकर 41,065 यूनिट का रह गया।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News