New Kia Carnival on EMI इतनी सैलरी होने पर आप खरीद सकते हैं नई किआ कार्निवल, जानें EMI का पूरा हिसाब-किताब

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : New Kia Carnival on EMI नई जनरेशन कार्निवल प्रीमियम ने आते ही लोगों के बीच अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है। हालांकि महंगी कीमत की वजह से इस कार को सिर्फ अमीर लोग ही खरीद पा रहे हैं।

अगर आप भी इस कार को खरीदना चाहते हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कितनी सैलरी होने पर आप इसे डाउन पेमेंट और EMI पर खरीद सकते हैं। इंडियन मार्केट में नई Kia Carnival सिर्फ एक वेरिएंट Limousine Plus में मौजूद है। इस कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 63 लाख 90 हजार रुपये है। इसकी ऑन-रोड कीमत की बात की जाए तो यह दिल्ली में 75 लाख 60 हजार रुपये के करीब है।

हर महीने चुकानी होगी इतनी किस्त (New Kia Carnival on EMI)

अब बात करते हैं कि इस लग्जरी कार को डाउन पेमेंट और EMI पर कैसे खरीदें? दिल्ली में अगर आप 11.72 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देकर इस कार को खरीद रहे हैं तो आपको 63.88 लाख रुपये का बैंक से लोन होगा। इस लोन को चुकाने के लिए हर महीने आपको कम से कम 1 लाख 29 हजार रुपये तक की EMI चुकानी होगी। यह तब होगा जब आपके लोन अमाउंट पर 8% की ब्याज दर लगेगी।

- Advertisement -

किआ कार्निवल खरीदने के लिए सैलरी (New Kia Carnival on EMI)

आपको 5 साल में बैंक को कुल 15 लाख 69 हजार रुपये का ब्याज देना होगा। लोन लेने के बाद आपको बैंक को कुल मिलाकर 83 लाख 61 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। यहां एक बात ध्यान देने वाली यह है कि लोन और ब्याज दर जो भी होगा वो आपके ब्याज दर और क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है। अगर आप किआ कार्निवल खरीदने का सोच रहे हैं तो कम से कम सैलरी 3 से 5 लाख रुपये के बीच होनी ही चाहिए। तब भी आप इस कार कार को खरीदने पर विचार कर सकते हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-