MG Windsor EV Pro Price लॉन्च के एक दिन बाद ही बढ़ी कीमत, 24 घंटों में 15,000 से ज्यादा बुकिंग, हजारों लोगों ने लगाया नंबर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : MG Windsor EV Pro Price हाल ही में 6 मई को लॉन्च की गई विंडसर प्रो के लिए मात्र 24 घंटों में 15,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। नई MG विंडसर प्रो को 6 मई 2025 को ₹17.50 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

हालांकि, शुरुआती कीमत पहले 8,000 ग्राहकों के लिए लागू थी। जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए शुरुआती कीमत कम समय के लिए थी। अब इसे बुक करने वालों को खरीदारों को ज्यादा कीमत चुकानी होगी। अब एमजी विंडसर प्रो की कीमत फिक्स्ड बैटरी के लिए ₹18.10 लाख (एक्स-शोरूम) है। इस बीच बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) की कीमत भी ₹12.50 लाख + ₹4.5 प्रति किमी से बढ़कर ₹13.09 लाख + ₹4.5 प्रति किमी हो गई है।

विंडसर ईवी प्रो रेंज और रफ्तार (MG Windsor EV Pro Price)

नई विंडसर ईवी प्रो में MG ZS EV की तरह 52.9 kWh का बड़ा बैटरी पैक लगा है। दावा किया गया है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 449 किलोमीटर की रेंज देती है। कार के फ्रंट-व्हील में परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस (PMS) मोटर से लगी हुई है, जो 134 bhp और 200 Nm का पावर आउटपुट देती है। इसकी टॉप स्पीड 170 किलोमीटर प्रति घंटा है। विंडसर ईवी प्रो 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 8.6 सेकंड में पकड़ लेती है।

- Advertisement -

विंडसर ईवी प्रो के बेहतर फीचर्स (MG Windsor EV Pro Price)

बड़े बैटरी पैक के अलावा अपडेटेड विंडसर ईवी प्रो में अब एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) की सुविधा है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फंक्शन हैं। विंडसर ईवी प्रो में प्रीमियम सुविधाएं हैं, 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट टच स्क्रीन, आगे की ओर हवादार सीटें, 135 डिग्री के झुकाव वाली पीछे की सीटें, 9 स्पीकर वाला इनफिनिटी साउंड सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जर शामिल हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-