CLOSE

Maruti Suzuki Price Hike अब कार खरीदना होगा महंगा, Maruti Suzuki ने दिया झटका, इतनी बढ़ेगी कीमत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Maruti Suzuki Price Hike नए साल के शुरू होने से पहले देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने कारों की कीमत को बढ़ाने का ऐलान किया है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने जनवरी 2025 से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।

बढ़ते इनपुट लागत, एक्सचेंज रेट्स और बढ़े हुए लॉजिस्टिक्स खर्च के कारण कंपनी कारों की कीमत में इजाफा करने के लिए मजबूर है। यह निर्णय तब लिया गया है जब कंपनी द्वारा इन अतिरिक्त खर्चों को वहन करने के प्रयास अपर्याप्त साबित हुए हैं।

किन कारों की बढ़ेगी कीमत (Maruti Suzuki Price Hike)

कंपनी का कहना है कि अगले साल जनवरी से कारों की कीमत में तकरीबन 4% तक इजाफा किया जाएगा। 1 जनवरी से हुंडई के सभी मॉडलों की कीमत में इजाफा किया जाएगा। अलग-अलग मॉडलों पर निर्भर करेगा लेकिन ये इजाफा कारों के एक्स शोरूम कीमत पर लागू होगा। हालांकि अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि किन कारों पर कितना इजाफा होगा।

- Advertisement -

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो (Maruti Suzuki Price Hike)

बता दें कि हाल ही में मारुति सुजुकी ने घरेलू बाजार में अपनी मशहूर सेडान कार डिजायर के नए फोर्थ जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया है। जिसकी शुरुआती कीमत 6.79 लाख रुपये है। इसके अलावा कंपनी अगले साल बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को भी पेश करने की तैयारी में है। जिसे 17 जनवरी से शुरू होने जा रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

हुंडई की कारें भी होंगी महंगी (Maruti Suzuki Price Hike)

इससे पहले बीते कल हुंडई मोटर इंडिया ने 1 जनवरी 2025 से अपने वाहनों की कीमत में इजाफा करने का ऐलान किया है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हुंडई की कारों की कीमत में तकरीबन 25,000 रुपये तक का इजाफा किया जाएगा। कंपनी के निदेशक और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग ने कहा कि कारों की लागत बढ़ने के कारण ये फैसला किया गया है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-