Maruti Suzuki Electric Car : आने वाले सालों में 3 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी मारुति, EV सेगमेंट में दबदबा बनाने की तैयारी में, जानिए इसकी खासियत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Maruti Suzuki Electric Car इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा टियागो, टाटा पंच और टाटा नेक्सन जैसी इलेक्ट्रिक कारें सबसे ज्यादा पॉपुलर है। बीते कुछ सालों से भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों (EV) की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अब इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी भी एंट्री करने जा रही है। कंपनी साल 2025 की शुरुआत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार मारुति सुजुकी eVX लॉन्च करेगी। बता दें कि इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स का पूरी तरह से दबदबा है। भारत में बिकने वाली कुल इलेक्ट्रिक कार में 75 पर्सेंट से अधिक टाटा की है। आइए जानते हैं आने वाले सालों में मारुति की 3 अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों के बारे में…

Maruti Suzuki eVX (Maruti Suzuki Electric Car)

मारुति सुजुकी साल 2025 की शुरुआत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार मारुति सुजुकी eVX होगी। अपकमिंग मारुति सुजुकी eVX की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। कार का मुकाबला मार्केट में हुंडई क्रेटा EV और टाटा कर्व EV से होगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारुति की अपकमिंग कार सिंगल चार्ज पर 550 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज ऑफर कर सकती है।

Maruti Suzuki YMC MPV (Maruti Suzuki Electric Car)

मारुति सुजुकी बड़ी फैमिली के लिए साल 2026 तक एक नई इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अपकमिंग MPV eVX प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी। मारुति की अपकमिंग इलेक्ट्रिक MPV में 60 kWh का बैट्री पैक दिया रहेगा जो सिंगल चार्ज पर 550 किलोमीटर की रेंज ऑफर कर सकती है। अपकमिंग कार 7-सीटर कंफीग्रेशन में आएगी।

- Advertisement -

Maruti Suzuki eWX EV (Maruti Suzuki Electric Car)

साल 2023 के अंत में जापान मोबिलिटी शो में मारुति सुजुकी eWX कॉन्सेप्ट मॉडल को ग्लोबली शोकेस किया गया था। अपकमिंग कार की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला मार्केट एमजी कॉमेट और टाटा टियागो EV से होना है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-