CLOSE

Hyundai Creta नई क्रेटा खरीदने पर टैक्स का नहीं लगेगा 1 भी रुपया, इस शोरूम पर लगा लो जुगाड़, ₹1.85 लाख बच जाएंगे

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Hyundai Creta का 2024 फेसलिफ्ट मॉडल अब कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे देश की सेवा करने वाले जवान के लिए उपलब्ध करा दिया है। जवानों से इस कार की कीमत पर GST का एक भी रुपया नहीं लिया जाएगा। इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में खरीद सकते हैं। यहां से इसे खरीदने पर ग्राहकों के टैक्स के 1.85 लाख रुपए बच जाएंगे। क्रेटा फेसलिफ्ट के पेट्रोल और डीजल के कुल 16 वैरिएंट यहां पर उपलब्ध हैं।

CSD पर इसकी कीमत 18,14,812 रुपए (Hyundai Creta)

क्रेटा फेसलिफ्ट के E वैरिएंट की शोरूम पर कीमत 10,99,900 रुपए है। जबकि CSD पर इसकी कीमत 9,93,533 रुपए है। यानी इस वैरिएंट पर पूरे 1,06,367 रुपए की बचत होगी। इसी तरह, SX (O) वैरिएंट की कीमत 19,99,900 रुपए है। जबकि CSD पर इसकी कीमत 18,14,812 रुपए है। यानी इस पर 1,85,088 रुपए की बचत होगी।

नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट का E वैरिएंट (Hyundai Creta)

चलिए आपको इसके सभी वैरिएंट की CSD प्राइस लिस्ट दिखाते हैं। नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट का E वैरिएंट सबसे सस्ता है। ये देखने में दूसरे वैरिएंट की तरह ही नजर आता है। इसकी ग्रिल पूरी भरी नजर आती है, जिसके बीच में हुंडई का लोगो लगाया गया है। इसमें उल्टे L-शेप्ड के LED DRLs दिए हैं।

- Advertisement -

हैलोजन बल्ब के साथ एक प्रोजेक्टर यूनिट (Hyundai Creta)

हालांकि, ये हाई-स्पेक मॉडल की तरह जुड़े नहीं हैं। हेडलाइट्स में लो बीम के लिए अंदर हैलोजन बल्ब के साथ एक प्रोजेक्टर यूनिट और हाई बीम के लिए इसके नीचे एक रिफ्लेक्टर सेटअप मिलता है।

व्हील कवर के साथ स्टील के पहिए उपलब्ध (Hyundai Creta)

व्हील कवर के साथ स्टील के पहिए उपलब्ध हैं। रियर में डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं। रियर में कनेक्टेड LED सिग्नेचर के साथ टॉप-स्पेक मॉडल के समान टेल लाइट सेटअप मिलता है। टर्न इंडिकेटर्स हैलोजन यूनिट हैं और इसलिए सीक्वेंसनल स्वाइपिंग फक्शन का अभाव है। कोई रियर वॉशर और वाइपर भी नहीं हैं।

फ्रंट, रियर में USB पोर्ट के साथ मैनुअल AC (Hyundai Creta)

इस वैरिएंट के इंटीरियर की बात करें तो अन्य ट्रिम्स की तरह ही डैशबोर्ड लेआउट मिलता है। स्टीयरिंग व्हील भी वही है, लेकिन इसमें ऑडियो कंट्रोल नहीं मिलता। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऑफर पर कोई इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है। फ्रंट और रियर में USB पोर्ट के साथ मैनुअल AC दिया है।

- Advertisement -

इसमें टॉप-स्पेक मॉडल से समान यूनिट नहीं है (Hyundai Creta)

इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल है, लेकिन इसे i20, एक्सटर से शेयर किया गया है। इसमें टॉप-स्पेक मॉडल से समान यूनिट नहीं है। हुंडई ने मैन्युअल रूप से डिमेबल IRVMs और मैनुअल एडजेस्टेबल ORVMs, सभी पावर विंडो, फ्लिप कुंजी के साथ सेंट्रल और रिमोट लॉकिंग दी है।

इंजन ऑप्शन NA पेट्रोल डीजल के साथ खरीद (Hyundai Creta)

SUV के अंदर फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर AC वेंट, फैब्रिक सीट शामिल हैं। नई हुंडई क्रेटा E बेस मॉडल को दो इंजन ऑप्शन NA पेट्रोल डीजल के साथ खरीद सकते हैं।

6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है (Hyundai Creta)

इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन, होंडा एलिवेट, सिट्रोन C3 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होता है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-