Ford India Comeback नजर आई Endeavour SUV, लंबे समय तक भारतीय मार्केट से दूर Ford की भारत में होगी वापसी, टोयोटा का बढ़ गया टेंशन

Khabarwala 24 News New Delhi : Ford India Comeback कुछ हालिया संकेत इसी बात की ओर इशारा करते हैं कि लंबे समय तक भारतीय मार्केट से दूर रहने के बाद अब फोर्ड हमारे देश में वापसी कर सकती है। कंपनी ना सिर्फ वापसी करेगी, बल्कि ऐसी जोरदार गाड़ियां भी पेश करेगी जो लॉन्च होते ही […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Ford India Comeback कुछ हालिया संकेत इसी बात की ओर इशारा करते हैं कि लंबे समय तक भारतीय मार्केट से दूर रहने के बाद अब फोर्ड हमारे देश में वापसी कर सकती है। कंपनी ना सिर्फ वापसी करेगी, बल्कि ऐसी जोरदार गाड़ियां भी पेश करेगी जो लॉन्च होते ही खलबली मचाने का दम रखती हैं। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि 2025 तक फोर्ड की भारत में री-एंट्री हो जाएगी और हमारा मानना है कि सबसे पहले देश में नई जनरेशन एंडेवर की एंट्री होगी। ये कार भारत में पेश होने के बाद मस्टैंग माक-ई भी आएगी। इसके अलावा फोर्ड इंडिया कई किफायती कारें भी ला सकती हैं। इसके साथ ही कंपनी का एक धाकड़ पिकअप ट्रक भी दिखाई दिया है जो भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

एंडेवर और पिकअप (Ford India Comeback)

फोर्ड की भारत में एंट्री से पहले नई जनरेशन एंडेवर दिखी है जो विदेशी मार्केट में फोर्ड एवरेस्ट नाम से बेची जाती है। फोर्ड एवरेस्ट एसयूवी के साथ कंपनी 2.0—लीटर टर्बो डीजल और 2.0—लीटर बाइ—टर्बो डीजल इंजन दे सकती है। एसयूवी का टर्बो इंजन 168 बीएचपी ताकत बनाता है, वहीं बाइ—टर्बो इंजन दमदार है और 208 बीएचपी ताकत जनरेट करता है। टर्बो डीजल इंजन वेरिएंट के साथ आपको 6—स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने वाला है, वहीं बाइ—टर्बो डीजल वेरिएंट 10—स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है।

- Advertisement -

भारत आ रही मस्टैंग! (Ford India Comeback)

हाल में फोर्ड ने भारतीय मार्केट के लिए बिल्कुल नई मस्टैंग माक-ई का ट्रेडमार्क भी दर्ज कर दिया है, इससे कंपनी के भारत में वापसी करने की बात और मजबूत होती है। फोर्ड मस्टैंग माक-ई इस जोरदार कार का इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर वर्जन है। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में ये कार पहले से बिक रही है और 5 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें तकनीकी और कई अन्य बदलाव अलग-अलग वेरिएंट्स में मिलते हैं। दिखने में ये कार बहुत जोरदार है, लेकिन यहां इलेक्ट्रिक होने पर इसकी शानदार आवाज सुनाई नहीं देगी।

कितनी तेज रफ्तार होगी (Ford India Comeback)

हमारा ये मानना है कि ये देश में इकलौते जीटी वेरिएंट में पेश किया जाएगा और पूरी तरह आयातित तौर पर लॉन्च किया जाएगा। फोर्ड मस्टैंग जीटी वेरिएंट में 98.8 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है। एक बार फुल चार्ज करने पर इस इलेक्ट्रिक कार को 350 से 380 किमी तक चलाया जा सकेगा। ये दमदार कार 4-व्हील ड्राइव के साथ पेश की जाएगी और सिर्फ 4 सेकंड में ही ये 0-100 किमी/घंट रफ्तार पकड़ लेती है। फोर्ड इंडिया मस्टैंग माक-ई के साथ असली मस्टैंग वाला फील देने के लिए नकली आवाज दे सकती है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News