FASTag Annual Pass साल से पहले 200 ट्रिप पूरी हो जाएं तो क्या करें ?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: FASTag Annual Pass को लेकर वाहन चालकों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि अगर एक साल पूरा होने से पहले ही 200 ट्रिप खत्म हो जाएं तो आगे क्या होगा। अब इस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने स्थिति साफ कर दी है। NHAI के मुताबिक, 200 ट्रिप पूरी होने के बाद भी FASTag Annual Pass को दोबारा री-एक्टिवेट किया जा सकता है।

FASTag Annual Pass री-एक्टिवेट करने की प्रक्रिया

अगर आपका FASTag Annual Pass समाप्त हो गया है, तो उसे दोबारा चालू करना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले Rajmargyatra App खोलें।
इसके बाद Add Pass के विकल्प पर जाएं, जरूरी जानकारी भरें और पेमेंट करें।
पेमेंट पूरा होते ही कुछ ही मिनटों में आपका FASTag Annual Pass फिर से एक्टिव हो जाएगा और आप बिना किसी रुकावट के हाईवे पर सफर कर सकेंगे।

FASTag Annual Pass क्या है?

15 अगस्त 2025 को NHAI ने FASTag Annual Pass की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करना और निजी वाहन चालकों को टोल भुगतान से राहत देना है। यह पास सिर्फ नॉन-कमर्शियल वाहनों जैसे पर्सनल कार और SUV के लिए उपलब्ध है।

- Advertisement -

पास की वैलिडिटी और ट्रिप लिमिट

FASTag Annual Pass की वैलिडिटी एक साल या 200 टोल ट्रिप्स तक होती है, जो भी पहले पूरा हो जाए। इसके बाद पास अपने आप निष्क्रिय हो जाता है।

अगर साल पूरा हो जाए और ट्रिप बची हों?

अगर एक साल के भीतर 200 ट्रिप पूरी नहीं होती हैं, तो बची हुई ट्रिप्स अगले साल में कैरी फॉरवर्ड नहीं होंगी। साल पूरा होते ही पास एक्सपायर हो जाएगा और यूजर को नया Annual Pass लेना होगा।

FASTag Annual Pass के फायदे

FASTag Annual Pass ₹3000 का प्रीपेड पास है, जिसमें एक साल या 200 ट्रिप तक अलग से कोई टोल शुल्क नहीं देना पड़ता। इसे Rajmargyatra App या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

- Advertisement -

NHAI ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर लचीली बनाई गई है, ताकि सफर आसान और समय की बचत हो सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-