Khabarwala 24 News New Delhi : Ducati Multistrada V4 RS ग्लोबल मार्केट में Ducati Multistrada V4 RS पहले ही एंट्री कर चुकी है लेकिन जल्द ही ये आपको भारत में भी मिलने वाली है। ये बाइक एडवेंचर और स्टाइल में चार चांद लगा देगी। डुकाटी में आपको पावरफुल 1,103 Desmosedici स्ट्रेडेल V4 इंजन मिलेगा, ये 13,500rpm पर 177 bhp की पावर देता है। 9,500rpm पर 118 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वैसे तो कंपनी ने भारत में इसकी कीमत क्या होगी इसकी खुलासा नहीं किया है लेकिन अगर संभावित कीमत की बात करें तो संभावना है कि ये आपको 30-35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में पड़ सकती है।
हल्के कंपोनेंट का यूज (Ducati Multistrada V4 RS)
डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 RS में कई हल्के कंपोनेंट का यूज किया गया है। इसमें 17-इंच मार्चेसिनी ग्रिल एल्यूमीनियम व्हील और एक टाइटेनियम सबफ्रेम शामिल है। ये इसके स्टेंडर्ड मॉडल की तुलना में 2.5 किलोग्राम हल्की है।
डुकाटी पावरफुल बाइक (Ducati Multistrada V4 RS)
डुकाटी की पावरफुल बाइक में 6.5-इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा बाइक में आपको चार पावर मोड्स मिलेंगे। इसके अलावा बाइक में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलेंगे। इसमें ब्रेक कंट्रोल, व्हील कंट्रोल, स्विचेबल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल आदि शामिल हैं।


