CLOSE

Cheapest 125cc Bikes 2024 नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो पैसा और तेल बचाएंगी ये 5 बाइक, कीमत में सबसे सस्ती

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Cheapest 125cc Bikes 2024 अगर आप भी नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो 125cc बाइक एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। वैसे ताे भारत दुनिया के सबसे बड़े बाइक बाजार में से एक है। नई बाइक खरीदने निकलें तो मार्केट में कई ऑप्शंस मिलते हैं। 125cc एक ऐसा सेगमेंट हैं जहां आपको किफायती और बढ़िया माइलेज देने वाली बाइक्स मिल जाती हैं।

हीरो मोटोकॉर्प, बजाज और होंडा इस कैटेगरी में सबसे बड़े प्लेयर हैं। ये बाइक्स भले ही किफायती हों लेकिन क्वालिटी और परफॉर्मेंस से समझौता नहीं किया गया है। ग्राहकों के लिए माइलेज एक बड़ी चिंता है। ऑनलाइन ऑटो पोर्टल्स के मुताबिक, ये बाइक्स लगभग 55 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती हैं। आइए इन बाइक्स पर नजर डालते हैं।

125cc की 5 सबसे सस्ती बाइक (Cheapest 125cc Bikes 2024)

Bajaj CT125X: बजाज सीटी125एक्स भारत की सबसे सस्ती 125cc बाइक है। बीते साल इसकी कीमत में इजाफा हुआ है, लेकिन ये अभी भी सबसे किफायती बाइक बनी हुई है। इसके ड्रम वेरिएंट का एक्स-शोरूम प्राइस 74,016 रुपये है, जबकि डिस्क ब्रेक मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 77,216 रुपये है।

- Advertisement -

Honda Shine: होंडा शाइन 125cc सेगमेंट में अलग ही चमकती है। यह बाइक डिजाइन और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। ड्रम वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 79,800 रुपये से शुरू होती है। वहीं, डिस्क मॉडल का एक्स-शोरूम प्राइस 83,800 रुपये है।

Bajaj Pulsar 125: 125cc सेगमेंट में बजाज पल्सर को भी लोग काफी पसंद करते हैं। इसका डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस ग्राहकों को अपनी ओर आर्षित करते हैं। पल्सर 125 का बेस मॉडल 80,416 रुपये (एक्स-शोरूम) और सिंगल-पीस सीट कार्बन-फाइबर वेरिएंट 89,984 रुपये (एक्स-शोरूम) में आता है। स्प्लिट सीट मॉडल के लिए 94,138 रुपये (एक्स-शोरूम) खर्च करने होंगे।

Hero Super Splendor: हीरो सुपर स्प्लेंडर एक और तगड़ी बाइक है जो 125cc सेगमेंट में बढ़िया चॉइस हो सकती है। इसका ड्रम वेरिएंट 80,848 रुपये (एक्स-शोरूम) में आता है। डिस्क ब्रेक मॉडल के लिए थोड़ी ज्यादा कीमत देनी होगी, क्योंकि इसका एक्स-शोरूम प्राइस 84,748 रुपये है।

- Advertisement -

Honda SP 125: होंडा एसपी 125 एक अलग एक्सपीरियंस देने वाली बाइक है। इसका डिजाइन तो खास है साथ ही ड्रम और डिस्क के अलावा स्पोर्ट्स एडिशन भी मिलता है। इसके एक्स-शोरूम प्राइस की बात करें तो ड्रम वेरिएंट- 86,017 रुपये, डिस्क वेरिएंट- 90,017 रुपये और स्पोर्ट्स एडिशन- 90,567 रुपये में आएगा।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-