CLOSE

Bajaj Pulsar NS 125 ABS नए सेफ्टी फीचर के साथ पल्सर का नया वेरिएंट लॉन्च, इतनी है इस बाइक की कीमत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Bajaj Pulsar NS 125 ABS बजाज ऑटो की सबसे पॉपुलर बाइक पल्सर कंपनी की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल है। कंपनी ने Bajaj Pulsar NS 125 को अपग्रेड किया है और अब इस बाइक में ग्राहकों की सेफ्टी के लिए सिंगल चैनल ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) फीचर जोड़ा गया है। आइए जानते हैं कि एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ उतारी इस बाइक की कीमत कितनी है?

नए हैंडलैंप व हेलोजन टर्न इंडीकेटर (Bajaj Pulsar NS 125 ABS)

इस फीचर के जुड़ जाने के बाद अब ये बाइक पहले से भी ज्यादा सेफ हो गई है। इस बाइक का पिछले साल में भी एक अपग्रेड मॉडल उतारा गया था। 2024 में आए वेरिएंट में एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ नए हैंडलैंप और हेलोजन टर्न इंडीकेटर को शामिल किया गया था।

Bajaj Pulsar NS 125 ABS Price (Bajaj Pulsar NS 125 ABS)

बजाज ऑटो की इस नई पल्सर की कीमत 1 लाख 06 हजार 739 रुपए (एक्स शोरूम) तय की गई है। इस बाइक में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्सटर भी देखने को मिलेगा जिसे सबसे पहले Pulsar N160 और Pulsar N150 में दिया गया था।

- Advertisement -

माइलेज व गियर पॉजिशन इंडीकेटर (Bajaj Pulsar NS 125 ABS)

इस डिजिटल कल्सटर पर आप लोगों को रियल टाइम फ्यूल कंज्पशन, स्पीडोमीटर, माइलेज और गियर पॉजिशन इंडीकेटर जैसी जानकारी मिलेगी। यही नहीं, बजाज राइड कनेक्ट ऐप्लिकेशन के जरिए इंस्ट्रूमेंट कल्सटर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए यूएसबी पोर्ट भी दिया गया है।

124.45 सीसी एयर कूल्ड इंजन (Bajaj Pulsar NS 125 ABS)

Bajaj Bike में 124.45 सीसी एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो 12bhp पावर और 11Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आने वाली इस बाइक के फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक तो वहीं रियर में 130mm डिस्क ब्रेक दी गई है। एक लीटर तेल में ये बाइक 64.75 किलोमीटर तक का माइलेज देती है।

Bajaj Pulsar NS125 ABS Rivals (Bajaj Pulsar NS 125 ABS)

बजाज की इस पॉपुलर बाइक की सीधी टक्कर Hero Xtreme 125R और TVS Raider से होगी। हीरो मोटोकॉर्प की इस बाइक की कीमत 1.01 लाख (एक्स शोरूम) तो वहीं टीवीएस बाइक की कीमत 1.04 लाख से (एक्स शोरूम) शुरू होती है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-