CLOSE

Bajaj Platina 100 Bike on EMI मार्केट में सबकी बोलती बंद करने आ गई Bajaj की किफायती बाइक, मिलेगा दमदार माइलेज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Bajaj Platina 100 Bike on EMI वैसे तो इंडियन मार्केट में एक से बढ़कर एक बाइक्स हैं, लेकिन आम जनता को उन बाइक्स की तलाश रहती हैं जो कि किफायती होने के साथ-साथ ज्यादा माइलेज भी दे। अगर आप भी काफी टाइम से अच्छे माइलेज और कम कीमत वाली बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बजाज प्लेटिना के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि आप सिर्फ 2 हजार रुपये की EMI पर खरीद सकते हैं।

ऑन-रोड कीमत और EMI (Bajaj Platina 100 Bike on EMI)

दिल्ली में Bajaj Platina 100 की ऑन-रोड कीमत की बात की जाए तो यह करीब 83 हजार रुपये है। अगर आप 10 हजार रुपये की डाउनपेमेंट करके यह बाइक खरीदते हैं तो फिर आपका 73 हजार रुपये पर लोन होगा। इसके अलावा जो भी आपका टोटल लोन अमाउंट है। उस पर 9.7 फीसदी की ब्याज दर से 3 साल तक हर महीने 2300 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी।

पावरट्रेन और फीचर्स (Bajaj Platina 100 Bike on EMI)

बजाज प्लेटिना 100 में कंपनी ने 102 सीसी का इंजन उपलब्ध कराया है। ये इंजन 7.9 पीएस की मैक्स पावर के साथ 8.3 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। साथ इस बाइक का वजन करीब 117 किलोग्राम है। इस बाइक में ड्रम ब्रेक दिए हुए हैं। साथ ही इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया हुआ है। साथ ही बाइक में डीआरएल, स्पीडोमीटर, फ्यूल गॉज, टैकोमीटर, एंटी स्किड ब्रेकिंग सिस्टम और 200 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिल जाता है।

- Advertisement -

कितनी है इसकी कीमत (Bajaj Platina 100 Bike on EMI)

बजाज प्लेटीना 100 की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 68 हजार रुपये है। वहीं बाजार में यह बाइक होंडा साइन (Honda Shine), टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sports) और हीरो स्पलेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) जैसी बाइक्स को सीधी टक्कर देती है। वहीं यह देश की बेहतरीन माइलेज बाइक्स में से एक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बजाज प्लेटिना 100 बाइक की ऑन-रोड कीमत और लोन ब्याज दर शहर और डीलरशिप के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-