CLOSE

Ampere Reo 80 E-Scooter ओला से कम नहीं ये 60 हजार का e-स्कूटर, सस्ते में लाखों वाले फीचर्स, लाइसेंस और RTO की भी झंझट नहीं

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Ampere Reo 80 E-Scooter आजकल इंडिया में कई बेहतरीन रेंज और फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर आ गए हैं। मगर एक स्कूटर ऐसा है, जिसका नाम तो ज्यादा नहीं है, लेकिन इसमें कम कीमत में बहुत सारी चीजें मिल रही हैं। यह स्कूटर ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडिया का Ampere Reo 80 है। यह कम कीमत में बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। स्कूटर की कीमत ₹59,900 एक्स शोरूम है। इस प्राइस रेंज में इंडियन मार्केट में Komaki X One, Ola S1 Z, Zelio Little Gracy, Bounce Infinity E.1 और Hero Electric Flash जैसे कुछ अन्य ऑप्शन भी हैं। यहां आपको Ampere Reo 80 की खूबियों के बारे में बता रहे हैं…

इलेक्ट्रिक स्कूटर फीचर्स (Ampere Reo 80 E-Scooter)

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ किफायती नहीं है, बल्कि इसमें अच्छे फीचर्स भी हैं. जैसे इसमें रंगीन LCDइंस्ट्रूमेंट कंसोल, कीलेस स्टार्ट, फ्रंट डिस्क ब्रेक और एलॉय व्हील जैसे मॉडर्न फीचर हैं। इसके अलावा स्कूटर ब्लैक, रेड, ब्लू और व्हाइट जैसे डुअल-टोन कलर ऑप्शन में है। यह स्कूटर दिखने में मॉडर्न है। अच्छी बात यह है कि कम प्राइस रेंज में ढेर सारे फीचर्स हैं। इसकी वजह से स्कूटर काेे 18 साल के कम उम्र के बच्चे और बुजुर्ग भी आसानी से चला सकते हैं।

इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज (Ampere Reo 80 E-Scooter)

जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 80 किलोमीटर की रेंज देता है। हालांकि, इसकी रियल लाइफ रेंज 60 किमी ही बताई जा रही है। यह रेंज रोजमर्रा के घरेलू इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है। यह स्कूटर 7 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। कुल मिलाकर इतना है कि अगर इसे फुल चार्ज कर लिया जाए तो दिनभर आप इससे आराम से घूम सकते हैं। सबसे बड़ी खासियत यह है कि स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा।

- Advertisement -

किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ampere Reo 80 E-Scooter)

एम्पीयर रीओ 80 की इसका मतलब है कि इसे बिना ड्राइविंग लाइसेंस या आरटीओ रजिस्ट्रेशन के चला सकते हैं। यह इंडिया में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर में से एक है। यह कम कीमत उन खरीदारों के लिए अच्छी है, जो कम लागत में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं। यह स्कूटर स्कूटर-कॉलेज जाने वालों स्टूडेंट्स अच्छा है। यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो रेगुलर काम निपटाने के लिए एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश कर रहे हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-