4 Cool Cars of Hyundai मार्केट में एंट्री के लिए तैयार हुंडई की 4 धांसू कार, पैसा रखिए तैयार, EV भी है इनमें शामिल

Khabarwala 24 News New Delhi : 4 Cool Cars of Hyundai हुंडई इंडिया भारत में मारुति सुजुकी के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कार की बिक्री करने वाली कंपनी है। अब कंपनी आने वाले दिनों में भारतीय मार्केट में अपने कई मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि हुंडई के अपकमिंग […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : 4 Cool Cars of Hyundai हुंडई इंडिया भारत में मारुति सुजुकी के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कार की बिक्री करने वाली कंपनी है। अब कंपनी आने वाले दिनों में भारतीय मार्केट में अपने कई मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि हुंडई के अपकमिंग मॉडल में इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है। अगर आप भी निकट भविष्य में हुंडई की नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। आइए जानते हैं हुंडई की 4 अपकमिंग कारों के बारे में…

- Advertisement -

हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट (4 Cool Cars of Hyundai)

हुंडई ने बीते साल ही ग्लोबली अपनी पॉपुलर एसयूवी टक्सन के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च किया है। अब कंपनी भारतीय मार्केट में भी हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। एक समाचार वेबसाइट में छपी एक खबर के अनुसार, भारतीय मार्केट में लॉन्च होने वाली हुंडई टक्सन के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक वेरिएंट (4 Cool Cars of Hyundai)

दूसरी ओर कंपनी अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी हुंडई क्रेटा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि हुंडई क्रेटा EV को कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा जा चुका है। कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रहे हैं कि हुंडई क्रेटा EV सिंगल चार्ज पर अपने ग्राहकों को 400 किलोमीटर के आसपास की रेंज ऑफर करेगी। मार्केट में हुंडई क्रेटा EV का मुकाबला हाल में ही लॉन्च हुई टाटा कर्व EV और अपकमिंग मारुति सुजुकी eVX से होगा।

हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट (4 Cool Cars of Hyundai)

भारतीय ग्राहकों के बीच पॉपुलर हुंडई वेन्यू भी अपडेटेड वर्जन में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कंपनी बड़ा बदलाव करने जा रही है। हालांकि, कार के पावरट्रेन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।

- Advertisement -

हुंडई इंस्टर इलेक्ट्रिक वेरिएंट (4 Cool Cars of Hyundai)

दूसरी ओर हुंडई इंडिया एक और इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है जो इंस्टर EV हो सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रहे हैं कि हुंडई इंस्टर EV को कंपनी साल 2025 के अंत में या 26 के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कार के पावरट्रेन और ड्राइविंग रेंज के बारे में ज्यादा खुलासा अब तक नहीं किया गया है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News