CLOSE

2024 Nissan Magnite facelift SUV निसान बड़े फेरबदल के साथ लॉन्च कर सकती अपनी बेस्ट सेलिंग SUV, सामने आई डिटेल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : 2024 Nissan Magnite facelift SUV अगले महीने 4 अक्टूबर 2024 को निसान मैग्रनाइट का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च हो सकता है। 2020 में लॉन्च होने के बाद से निसान मैग्नाइट में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। यह अच्छा समय है, जब इस SUV को एक अच्छा मेकओवर मिल सकता है।

निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट मामूली अपडेट के साथ आने की उम्मीद है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के लिए इस एसयूवी की अपील को बढ़ाना है। ग्लोबल लेवल पर एक प्रमुख कार ब्रांड होने के बावजूद निसान (Nissan) भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार में अच्छी मार्केट हिस्सेदारी हथियाने में सक्षम नहीं रहा है। अब यह देश में केवल दो मॉडल बेचती है। एक छोटी और किफायती कॉम्पैक्ट SUV Magnite है, जबकि दूसरा प्रीमियम ऑफरिंग मॉडस X-Trail है। आइए इसकी डिटेल जानते हैं…

अच्छी कार (2024 Nissan Magnite facelift SUV)

ऐसी स्थिति में निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) ब्रांड के बिजनेस में बने रहने के लिए सबसे अच्छी कार साबित हुई है। यही कारण है कि ऑटोमेकर कार के फेसलिफ्टेड मॉडल पेश करने के लिए तैयार है। इसमें वह सब कुछ देखने को मिलता है, जो हम अपकमिंग निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट (Nissan Magnite) फेसलिफ्ट से उम्मीद कर सकते हैं।

- Advertisement -

एक्सटीरियर (2024 Nissan Magnite facelift SUV)

एचटी ऑटो की रिपोर्ट के मुताबिक 2024 निसान मैग्नाइट (2024 Nissan Magnite) नए रेडिएटर ग्रिल, फिर से डिजाइन किए गए हेडलैंप, अपडेटेड LED डेलाइट रनिंग लाइट डिजाइन और फ्रंट एंड रियर में फिर से डिजाइन गए बंपर के रूप में कॉस्मेटिक अपडेट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और फिर से डिजाइन की गई टेललाइट होगी। डायमेंशन की बात करें तो निसान (Nissan Magnite) फेसलिफ्ट के समान आंकड़ों के साथ आने की उम्मीद है।

इंटीरियर (2024 Nissan Magnite facelift SUV)

केबिन के इंटीरियर को निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) समान डिजाइन लेआउट के साथ स्पोर्टी कर सकती है। हालांकि, डैशबोर्ड में कुछ बदलाव होने की उम्मीद है। इसके अलावा सिंगल-पैन सनरूफ और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स होंगे। टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को एक बड़ी स्क्रीन मिल सकती है, जबकि कुछ और फीचर्स उपभोक्ताओं के लिए फेसलिफ्टेड SUV को आकर्षक बनाने के लिए होंगे।

पावरट्रेन (2024 Nissan Magnite facelift SUV)

2024 निसान मैग्नाइट SUV के कुछ बदलावों के साथ आने की उम्मीद है, जो वर्तमान मॉडल की तुलना में खास होगी। मैकेनिकल बदलाव में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं होने वाला है। फेसलिफ्टेड SUV को वर्तमान मॉडल के समान इंजन सेट के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। वर्तमान निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट के साथ उपलब्ध है। नेचुरल एस्पिरेटेड इंजन या तो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 5-स्पीड AMT यूनिट के साथ उपलब्ध है। टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल मोटर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और CVT यूनिट के ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।

- Advertisement -

रायवल (2024 Nissan Magnite facelift SUV)

2024 निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) टाटा नेक्सन (Tata Nexon), मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza), हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue), महिंद्रा 3XO (Mahindra 3XO) जैसे SUVs को कड़ी टक्कर देगी। यह रेनो काइगर (Renault Kiger), मारति फ्रोंक्स और टाटा पंच (Tata Punch) से भी प्रतिस्पर्धा करेगी।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-