CLOSE

Shani Jayanti 2024 जून का ये एक दिन शनि की साढ़ेसाती- ढैय्या से परेशान लोगों के लिए बहुत खास, शनि देव को ऐसे करें प्रसन्न

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Shani Jayanti 2024 हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह शनि देव की पूजा के लिए खास माना गया है। जो लोग शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित हैं उन्हें इस महीने शनि देव को प्रसन्न करने को कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहिए. खासकर ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर शनि की पूजा जरुर करें, क्योंकि इसी तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ था।

संकटों से मिलती है मुक्ति (Shani Jayanti 2024)

शनि के आशीर्वाद से जीवन में तमाम तरह के संकटों से मुक्ति मिलती है। बाधाओं का नाश होता है। शनि की महादशा के अशुभ प्रभाव में कमी आती है। चलिए जानते हैं शनि जयंती 2024 में कब है ? इस दिन कैसे शनि देव को प्रसन्न करें।

ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती (Shani Jayanti 2024)

ज्येष्ठ अमावस्या पर 6 जून 2024 को शनि जयंती मनाई जाएगी। ज्येष्ठ अमावस्या 5 जून 2024, रात 07.54 पर शुरू होगी और 6 जून को शाम 06.07 बजे समाप्त होगी।

- Advertisement -

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या इन राशियों पर (Shani Jayanti 2024)

साल 2024 में कुंभ, मकर, मीन पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, वहीं कर्क और वृश्चिक पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। शनि जयंती पर शनि देव कुंभ राशि में होंगे। शनि की महादशा बेहद कष्टकारी होती है, व्यक्ति को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे करें शनि देव को प्रसन्न

शनि देव का महामंत्र (Shani Jayanti 2024)

ओम निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥ का जाप करें। ये शनि की दुष्प्रभाव से मुक्ति दिलाएगा।

काली गाय (Shani Jayanti 2024)

काली गाय की सेवा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। काली गाय के सिर पर रोली लगाकर सींगों में कलावा बांधकर धूप-आरती करें फिर परिक्रमा करके गाय को बून्दी खिलाएं।

- Advertisement -

कोयला (Shani Jayanti 2024)

सवा किलो काला कोयला, एक लोहे की कील एक काले कपड़े में बांधकर अपने सिर पर से घुमाकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें और किसी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव से प्रार्थना करें।

काले चने का भोग (Shani Jayanti 2024)

शनि की महादशा से राहत पाने के लिए शनि जयंती पर शनि देव को सवा किलो काले चने का भोग लगाएं। फिर इसे तीन भागों में बांटकर पहला हिस्सा भैंस को, दूसरा रोगियों में बांटें और तीसरा हिस्सा अपने ऊपर से उतार कर किसी सुनसान स्नान पर रख दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

शनि के शुभ-अशुभ फल (Shani Jayanti 2024)

शनि देव के अच्छे फल से नौकरी और बिजनेस में तरक्की, प्रॉपर्टी, धन लाभ और राजनीति में बड़ा पद मिलता है। लेकिन कुंडली में शनि दूषित हो तो कर्जा, चोट, दुर्घटना, रोग, धन हानि, जेल, विवाद, रिश्तों में खटास जैसी परेशानी आने लगती है।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-