Khabarwala 24 News New Delhi : New Week साप्ताहिक अंक ज्योतिष के अनुसार 14 से 20 जनवरी के सप्ताह में तीन मूलांक के लोगों को शेयर बाजार से अच्छा लाभ होने वाला है। अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। आपका जन्म किसी महीने की 11 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1+1 यानी 2 होगा। अगले सात दिन कैसे रहेंगे आइए जानते हैं…
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1, 10, 19 या 28 तारीख) (New Week)
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 वाले लोग अपने पेशेवर रवैये की मदद से जीवन में सफलता पाते हैं। इस सप्ताह महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर मूलांक 1 वालों को सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। आत्मविश्वास में भी कमी आएगी, इस समय आपको अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिससे आप करियर या काम में व्यस्त रहेंगे। आपके लिए आध्यात्मिक या तीर्थयात्रा के योग भी बन रहे हैं और ये यात्राएं आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। इस सप्ताह आप जीवन के कई पहलुओं में अपनी विशिष्टता दिखाएंगे। साप्ताहिक अंक राशिफल के अनुसार 14 से 20 जनवरी के बीच पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में असफल हो सकते हैं,लड़ाई होने की आशंका है। वहीं पढ़ाई में पिछड़ सकते हैं। जबकि नौकरी के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ज्यादा फलदायी नहीं रहने वाला है। आपको अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए रखने में दिक्कत आ सकती है।
यह भी पढ़े: Jyotish शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए खरमास खत्म होने का इंतजार, इस दिन से शुरू होंगे विवाह, मांगलिक कार्य, जानें डेट
मूलांक 2 (बर्थ डेट 2, 11, 20 या 29 तारीख) (New Week)
साप्ताहिक अंक राशिफल 14 से 20 जनवरी के अनुसार मूलांक 2 के लोग इस सप्ताह ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। इस समय यह ऊर्जा आपको सकारात्मक परिणाम दिलाएगी। आप इस हफ्ते अपने हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ फैसले ले सकते हैं। नए निवेश और प्रॉपर्टी में निवेश करने से आपको इस समय अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आप इस हफ्ते शेयर मार्केट में पैसा लगा सकते हैं और इससे आपको बहुत बड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं। आपको इस समय आध्यात्मिक यात्राएं अधिक करनी पड़ सकती है और ये यात्राएं आपको असीम सफलता प्राप्त करने में मदद करेंगी। वहीं जीवनसाथी को लेकर मन में अच्छी भावनाएं और उनके प्रति हंसमुख रवैया रखेंगे। पढ़ाई के लिए भी ये सात दिन अच्छे हैं। मूलांक 2 वाले शिल्प कौशल और दक्षता को प्रदर्शित करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में प्रमोशन और अन्य लाभ मिलेंगे। आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। जबकि इस समय आपकी प्रतिरोधक क्षमता शानदार रहेगी।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3, 12, 21 या 30 तारीख) (New Week)
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 के लोग 14 से 20 जनवरी के बीच दृढ़ निश्चयी रहेंगे, जिससे इन्हें मुश्किल चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी। इस समय आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। बड़े निवेश और डील जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह समय अच्छा रहेगा क्योंकि आपके लिए यह विस्तार करने और आगे बढ़ने का चरण है। इन सात दिनों में आपको आध्यात्मिक उद्देश्यों की वजह से लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पार्टनर के साथ रिश्ते में सुख-शांति बनी रहेगी। इस सप्ताह जीवनशैली में भी बदलाव आने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इस सप्ताह आप अकाउंटिंग आदि विषयों में अच्छे अंक लाएंगे। यदि नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति मिलने के साथ-साथ इंसेंटिव मिलने की भी संभावना है। मेहनत को पहचान मिलेगी और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, साथ ही सकारात्मक भी रहेंगे।
मूलांक 4 (बर्थ 4, 13, 22 या 31 तारीख) (New Week)
साप्ताहिक अंक ज्योतिष के अनुसार अगले सात दिन मूलांक 4 वाले लोगों के सामने कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए योजना बनाकर चलें, इसी में भलाई है। महत्वपूर्ण मामलों को लेकर असमंजस में पड़ सकते हैं। इस वजह से मूलांक 4 वाले लोगों को अपने हर कदम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए ताकि उनसे कोई गलती न हो। 14 जनवरी से 20 जनवरी के बीच आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। इस हफ्ते आपको शेयर मार्केट से लाभ कमाने का मौका मिलेगा। यह सप्ताह जीवनसाथी के साथ संबंध को लेकर भी फलदायी रहेगा। पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाने में दिक्कत आएगी। हालांकि पढ़ाई के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे परेशान होंगे। व्यापारियों को अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है और इस सप्ताह आपके लिए नुकसान की स्थिति बनी हुई है। वहीं स्वस्थ रहने के लिए आपको समय पर खाना खाने की जरूरत है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5, 14 या 23 तारीख) (New Week)
साप्ताहिक अंक राशिफल के अनुसार मूलांक 5 वाले लोगों को इस सप्ताह अपने काम में सफलता मिलेगी। तय लक्ष्यों को हासिल करने में सफल होंगे। आप कलात्मक गुणों के धनी हो सकते हैं। इस हफ्ते आप अपने हर काम में तर्क ढूंढ़ेंगे। अपनी क्षमताओं को जानने के लिए आपको अपने भाग्य का साथ भी मिल सकता है। इस हफ्ते आपको नए अवसर मिलेंगे और इन अवसरों को पाकर आप संतुष्ट होंगे। आपका जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहने वाला है। शिक्षा की बात करें तो अगले सात दिन आप अपने कौशल को साबित करेंगे। किसी असाइनमेंट के लिए विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। नया प्रोजेक्ट मिलने की भी संभावना है, अच्छे अंक लाएंगे। नौकरीपेशा हैं तो इस सप्ताह काम पेशेवर तरीके से करेंगे। विदेश से भी नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है और इन अवसरों से आपको अपने करियर में आगे चलकर और अच्छे मौके और परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार करने वाले लोग मल्टी लेवल नेटवर्किंग बिजनेस कर सकते हैं। सिरदर्द और जुकाम परेशान कर सकते हैं।
मूलांक 6 (बर्थ डेट 6, 15 या 24 तारीख) (New Week)
साप्ताहिक अंक राशिफल के अनुसार 14 से 20 जनवरी के बीच मूलांक 6 वाले लोगों को यात्रा के क्षेत्र में लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। इस हफ्ते आपको अच्छे पैसे कमाने के मौके मिलेंगे। इसके साथ ही आप पैसों की बचत भी कर पाएंगे। आपके अंदर कुछ अनूठे कौशल विकसित होंगे जिससे आपकी योग्यता बढ़ेगी। अगर आप संगीत का अभ्यास करना चाहते हैं या इसे सीखना चाहते हैं, तो इसके लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। अगले सात दिन पार्टनर के साथ संतुष्ट रहेंगे। रिश्ते में आकर्षण को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आप अपने लिए एक जगह बनाने में सफल होंगे। नौकरीपेशा हैं तो नये सप्ताह में काफी व्यस्त रहने वाले हैं और इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको अपनी रूचि के हिसाब नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे। विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है और ये अवसर फलदायी होगा। आपको नई साझेदारी में काम करने का मौका मिल सकता है और व्यापार को लेकर लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
मूलांक 7 (बर्थ डेट 7, 16 या 25 तारीख) (New Week)
साप्ताहिक अंक ज्योतिष के अनुसार 14 जनवरी से 20 जनवरी के सप्ताह में मूलांक 7 वाले जातक कम आकर्षक होते हैं और असुरक्षित महसूस करते हैं। आप प्रगति और अपने भविष्य को लेकर खुद से सवाल पूछेंगे। आकर्षण में कमी आने की वजह से आपको इस हफ्ते स्थिरता और संतुलन पाने में दिक्कत आ सकती है। छोटी-छोटी चीजों और कामों को लेकर भी अच्छी तरह से सोच-विचार करने, योजना बनाने और फिर उस पर काम करने की जरूरत है। गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान करने से भी आपको फायदा होगा। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपके प्यार में कुछ कमी आने के संकेत हैं। परिवार में कुछ समस्याएं होने की वजह से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। इसके अलावा प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर आपकी अपने रिश्तेदारों से भी अनबन होने की आशंका है। नौकरी के मामले में अच्छे परिणामों को लेकर यह सप्ताह आपके लिए औसत रूप से फलदायी रहेगा। अगर व्यापार करते हैं तो आपको इस समय नुकसान होने की आशंका है, व्यापार पर पैनी नजर रखें।
मूलांक 8 (बर्थ डेट 8, 17 या 26 तारीख) (New Week)
साप्ताहिक अंक ज्योतिष के अनुसार 14 से 20 जनवरी के बीच मूलांक 8 वाले लोगों में धैर्य की कमी आने की आशंका है और आप इस समय सफलता पाने में पीछे रह सकते हैं। इस समय यात्रा के दौरान आपसे कोई मूल्यवान और कीमती चीज गुम हो सकती है और इसे लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आप सावधान और सतर्क रहें और अपनी चीज़ों को लेकर व्यवस्थित योजना बनाकर रखें। इसके अलावा आप इस समय नए निवेश जैसा कोई बड़ा या महत्वपूर्ण निर्णय न लें क्योंकि इस हफ्ते आपके लिए नुकसान की स्थिति बनी हुई है। इस हफ्ते आप परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर चल रही समस्याओं के बारे में चिंता कर सकते हैं। अगर आप परीक्षा में अच्छे अंक पाना चाहते हैं तो धैर्य रखें और पढ़ाई को लेकर प्रतिबद्धता दिखाएं। नौकरीपेशा जातक अपने काम और परिश्रम को पहचान न मिल पाने की वजह से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मियों के पद में वृद्धि हो सकती है और वो आपसे आगे निकल सकते हैं। तनाव के कारण टांगों और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18 या 27 तारीख) (New Week)
साप्ताहिक अंक ज्योतिष के अनुसाल मूलांक 9 के लोगों को नये सप्ताह में चीजों को अपने पक्ष में लाने के लिए संतुलित रहना होगा। आप पूरे आकर्षण के साथ आगे बढ़ेंगे और आपके अंदर अपने लिए नए निर्णय लेने का साहस बढ़ेगा। इस सप्ताह आप सर्वगुण संपन्न रहेंगे और अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल कर पाएंगे। इस समय आपकी गतिशीलता बहुत बढ़ जाएगी जिससे आपको स्वयं के विकास और मज़बूत बनने में मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस समय आप अपने पार्टनर के साथ सैद्धांतिक रवैया अपनाने वाले हैं। आप इस हफ्ते अपने रिश्ते में उच्च मूल्य स्थापित करेंगे। इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई कर रहे छात्र अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आपके लिए स्थिति अच्छी बनी हुई है। आपका स्वास्थ्य भी इस समय उत्तम स्थिति में रहेगा।





