Khabarwala 24 News New Delhi : Laughing Buddha वास्तुशास्त्र में लाफिंग बुद्धा को सकारात्मकता का संचार करने वाला माना गया है। फेंगशुई के बताए गए तमाम उपायों में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को गुडलक बढ़ाने वाला माना गया है। वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है, इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ के बारे में बताया गया है जिसका पालन लाभकारी माना गया है तो आज हम वास्तु अनुसार बता रहे हैं कि लाफिंग बुद्धा को घर में कहां पर नहीं रखना चाहिए तो आइए जानते हैं।
गलत जगह पर नकारात्मकता (Laughing Buddha)
मान्यता है कि इसे अगर घर की सही दिशा और स्थान पर रखा जाए तो घर में चारों ओर सकारात्मकता का माहौल रहता है और सुख समृद्धि भी आती है लेकिन कुछ लोग अपने घर में गलत जगह पर लाफिंग बुद्धा को स्थापित करते हैं जिसके कारण घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है और समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
जमीन पर न रखें लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha)
वास्तुशास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। यहां पर मूर्ति को रखने से व्यक्ति को अशुभ फलों की प्राप्ति होती है ऐसे में प्रतिमा को हमेशा ही ऊंची जगह पर ही रखना चाहिए।
जूते वाली रैक के आसपास नहीं (Laughing Buddha)
लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा कभी भी जूते वाली रैक के आस पास नहीं रखनी चाहिए। ऐसी जगह पर मूर्ति को रखने से नकारात्मकता और दरिद्रता का वास घर में होता है। घर के बाथरुम या फिर रसोई में भी इस प्रतिमा को नहीं रखना चाहिए।
क्लेश से एकता नहीं रहती है (Laughing Buddha)
इससे घर में क्लेश बढ़ जाता है और परिवार में एकता नहीं रहती है। लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को बिजली के उपकरणों के आस पास भी नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मकता पैदा होती है आप इस प्रतिमा को घर के प्रवेश द्वार के सामने रख सकते हैं यहां पर रखने से सकारात्मकता का माहौल बना रहता है।


