CLOSE

June Planet Transit Effect मई की तरह उथल-पुथल से भरा रहने वाला है जून माह, 1 जून से ग्रहों का राशि परिवर्तन, 6 ग्रह मचाएंगे धमाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : June Planet Transit Effect वैदिक ज्योतिष के गणितीय गणना के अनुसार, ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशियों और नक्षत्रों में गोचर करते हैं। मई की तरह जून का महीना भी ग्रहों के राशि परिवर्तन और गोचर से उथल-पुथल से भरा रहने वाला है। ग्रहों का राशि परिवर्तन 1 जून से ही शुरू हो जाएगा और इस महीने कुल 5 मुख्य ग्रह अपने राशि परिवर्तन से राशियों में धमाल मचाएंगे। आइए जानते हैं कि जून 2024 में कौन-से ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं…

मंगल (Mars) | June Planet Transit Effect

साहस, शारीरिक बल, जमीन-जायदाद और अचल संपत्ति के कारक ग्रह भूमिपुत्र मंगल 1 जून को दोपहर बाद 3 बजकर 51 मिनट पर मीन राशि से निकल कर अपनी राशि मेष में प्रवेश करेंगे। ग्रह सेनापति स्वराशि मेष में 12 जुलाई, 2024 तक रहेंगे।

शुक्र (Venus) | June Planet Transit Effect

जून में राशि परिवर्तन करने वाले दूसरे प्रमुख ग्रह हैं शुक्र, जो 12 जून की शाम 6 बजकर 37 मिनट पर अपनी राशि वृषभ से गोचर बुध की राशि मिथुन में विराजेंगे। भोग-विलास, प्रेम, ऐश्वर्य और सौंदर्य के स्वामी शुक्र अपने मित्र बुध की राशि में 7 जुलाई तक विराजमान रहेंगे।

- Advertisement -

बुध (Mercury) | June Planet Transit Effect

वाणिज्य-व्यापार, बुद्धि और वाणी के स्वामी ग्रह बुध 14 जून की रात 11 बजकर 9 मिनट पर वृषभ राशि के निकल कर अपनी राशि मिथुन में गोचर करेंगे। यहां वे 29 जून तक रहने के बाद फिर अपना राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में चले जाएंगे।

सूर्य (Sun) | June Planet Transit Effect

ग्रहों के राजा सूर्य, जो आत्मा, व्यक्तित्व, आरोग्यता और नेतृत्व के कारक ग्रह हैं। वे 15 जून की देर रात 12 बजकर 37 मिनट पर शुक्र की राशि वृषभ से निकल कर बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य के प्रवेश को ‘मिथुन संक्रांति’ कहते हैं। यहां वे 16 जुलाई तक गोचर करेंगे।

यूरेनस (Uranus) | June Planet Transit Effect

यूरेनस ग्रह, हालांकि इनका वैदिक ज्योतिष में कोई स्थान नहीं है, लेकिन ये पाश्चात्य ज्योतिष में काफी महत्व रखते हैं। 1 जून को मेष राशि से गोचर कर वृषभ में प्रविष्ट होंगे।

- Advertisement -

शनि (Saturn) | June Planet Transit Effect

जून के अंत में 29 तारीख को शनिदेव अपनी चाल बदलेंगे। कर्मफल के दाता और न्याय के स्वामी शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहते हुए वक्री हो जाएंगे। वे कुल 139 दिनों तक वक्री अवस्था में रहेंगे।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-