CLOSE

Hapur श्रीराम के धनुष तोड़ते ही देवताओं ने की पुष्पवर्षा, शनिवार को निकलेगी राम बारात

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Ramleela Khabarwala 24 News Hapur(गौरव शर्मा): श्री रामलीला समिति रजिस्टर्ड हापुड़ द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन प्रधान रविन्द्र गुप्ता महामंत्री विनोद वर्मा कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल जी की अध्यक्षता से सम्पन्न हुआ। शुक्रवार को भगवान श्रीराम द्वारा धनुष तोड़ने की लीला का मंचन किया गया। शनिवार को धूमधाम के साथ भगवान राम की बारात निकाली जाएगी।
श्री आदर्श रामलीला कृष्णलीला मंडल (रजि.) वृंदावन जनपद मथुरा के अध्यक्ष पवन देव चतुर्वेदी व्यास महाराज ने बताया कि जब ताड़का सुबाहु आदि राक्षसों का वध कर प्रभु श्री राम और लक्ष्मण मुनि बिश्वामित्र के साथ मिथलापुरी पहुंचे। वहां धनुष यज्ञ के आयोजन में अनेक राजा महाराज आए। जिनमें रावण-बाणासुर भी थे। उनका संवाद हुआ। दस हजार राजाओं ने मिलकर धनुष उठाना चाह, लेकिन सब निष्फल रहा। इस दृश्य को देख जनक जी के ह्रदय को कष्ट हुआ और उन्होने कहा कि धरती पर लगता है कोई वीर ही नहीं। यह सुनकर राम जी के अनुज लक्ष्मण जी को क्रोध आता है और वह कहते हैं कि राम जी आज्ञा करें तो अभी इस धनुष को उठाकर फेक दूं। पर प्रभु का इशारा पा वह शान्त बैठ जाते है। तभी मुनि गाधि नन्दन राम जी को आज्ञा देते है राम जी उठकर गुरू आज्ञा पाकर धनुष उठाने जाते है। तभी जानकी जी भगवान मां पार्वति, गनेश को मनाने लगती हैं। देखते ही देखते राम जी उस धनुष को उठाकर पलभर में तोड़ देते है और चारों और तालियों की आवाज और भगवान श्री राम के जयकारों से रामलीला मैदान गुंजयमान हो गया। देर रात तक लक्ष्मण परशुराम संवाद होने की लीला का मंचन होने की जानकरी दी। मीडिया प्रभारी शुभम गोयल एडवोकेट ने बताया कि शनिवार 14 अक्टूबर 2023 को श्री राम बारात का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें दूर दूर से प्रदर्शन करने के लिए कलाकार, झांकियां मौजूद रहेंगी। मंचन के दौरान नवीन वर्मा, अनिल आजाद एडवोकेट, नन्हे मल ठेकेदार, सुयश वशिष्ठ, नवीन गुप्ता, अंकुर गर्ग, विवेक सिंघल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hapur श्रीराम के धनुष तोड़ते ही देवताओं ने की पुष्पवर्षा, शनिवार को निकलेगी राम बारात Hapur श्रीराम के धनुष तोड़ते ही देवताओं ने की पुष्पवर्षा, शनिवार को निकलेगी राम बारात Hapur श्रीराम के धनुष तोड़ते ही देवताओं ने की पुष्पवर्षा, शनिवार को निकलेगी राम बारात Hapur श्रीराम के धनुष तोड़ते ही देवताओं ने की पुष्पवर्षा, शनिवार को निकलेगी राम बारात Hapur श्रीराम के धनुष तोड़ते ही देवताओं ने की पुष्पवर्षा, शनिवार को निकलेगी राम बारात Hapur श्रीराम के धनुष तोड़ते ही देवताओं ने की पुष्पवर्षा, शनिवार को निकलेगी राम बारात Hapur श्रीराम के धनुष तोड़ते ही देवताओं ने की पुष्पवर्षा, शनिवार को निकलेगी राम बारात Hapur श्रीराम के धनुष तोड़ते ही देवताओं ने की पुष्पवर्षा, शनिवार को निकलेगी राम बारात

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-