CLOSE

Black Color Considered Prohibited काले रंग का उपयोग शुभ कार्यों में माना जाता है वर्जित, आत्मविश्वास और साहस बढ़ाता है, नकारात्मक ऊर्जा से रहें बचकर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Black Color Considered Prohibited काले रंग को राहु और शनि का रंग माना जाता है। शनिदेव और भैरव महाराज के इस दिन आप गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा, गहरा हरा, जामुनी और बैंगनी रंग के वस्त्र पहन सकते हैं।

हिंदू धर्म के अनुसार शुभ कार्यों में काले रंग का उपयोग वर्जित माना जाता है। इसकी वजह से गृहक्लेश भी होता है। परिवार का सुख-चैन चला जाता है। काला रंग अघोरी और तांत्रिकों का रंग है। वहीं काले रंग से आत्मविश्वास और साहस बढ़ता है। व्यक्ति में कल्पना और विचार शक्ति बढ़ती है। वह रहस्य और रोमांच में रुचि लेने लगता है। इससे काम शक्ति बढ़ने की बात भी कही जाती है।

काले रंग के नुकसान (Black Color Considered Prohibited)

नित्य काले रंग के कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा हमारे आसपास एकत्रित होने लगती है और एक समय ऐसा आता है जबकि हम सकारात्मक सोचना छोड़ देते हैं। यह रंग हत्या और आत्महत्या की ओर धकेलता है। यह रंग हमारे मन को संचालित करने लग जाता है। काले रंग से काली शक्तियां आकर्षित होती हैं। काले रंग के कपड़े पहनने वाले लोग नेगेटिव एनर्जी से भरे हुए होते हैं।

- Advertisement -

क्या कहता है विज्ञान (Black Color Considered Prohibited)

काला रंग बाहर की नकारात्मक ऊर्जा और ताप को सोख लेता है। विज्ञान के अनुसार काला रंग अपने आसपास की ऊर्जा को अपने अंदर सोख सकता है। इसकी ओर बैक्टीरिया और वायरस जल्दी आकर्षित होते हैं। इसे पहने से गर्मी ज्यादा लगती है। ऐसा मानते हैं कि काला रंग ज्यादा उपयोग करने वाले लोग मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं। इसके अलावा यह भी माना गया है कि काले रंग को पसंद करने वाले लोग अंदर से काफी बेचैन और उथल-पुथल से भरे हुए होते हैं।

अनुशासित मनोविज्ञान (Black Color Considered Prohibited)

कहते हैं कि अधिकतर समय काला रंग पसंद करने वाले लोग खुद को सुपीरियर समझते हैं। ऐसे लोगों का नेचर डोमिनेटिंग होता है। ये जिद्दी किस्म के लोग होते हैं। ऐसे लोग भले ही शक्तिशाली न हों लेकिन खुद को ताकतवर दिखाने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोग चाहते हैं कि उन्हें कोई इग्नोर न करें, नहीं तो वे गुस्सा हो जाएंगे। ऐसे लोग खुद को दूसरों से अलग दिखाना चाहते हैं। ऐसे लोग सेल्फ सेंटर्ड होते हैं। यानी खुद परस्त होते हैं। हालांकि लोग अनुशासित होते हैं। काला रंग शक्ति, औपचारिकता, बुराई, मृत्यु, शोक, नीरसता, भारीपन, अवसाद और विद्रोह, विरोध जैसे भाव पैदा करता है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-