Aaj ka Rashifal आपकी राशि कर्क है तो व्यापार में मिलेंगे अच्छे मौके, जानें कहां रहें सावधान, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi 7 February 2024 : Aaj ka Rashifal आज का राशिफल में उज्जैन के ज्योतिषी पं चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए आज सभी राशियों के लोगों का भविष्य फल…

मेष राशि (Aaj ka Rashifal)

अपने विवेक से काम करें, आप चाहकर भी अपने मनमुताबिक काम नही कर पा रहे हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें। विद्यार्थियों के लिए सफलता हासिल करने का समय है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि (Aaj ka Rashifal)

कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों मे आपका सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

- Advertisement -

मिथुन राशि (Aaj ka Rashifal)

बोलते कुछ हैं, करते कुछ हैं। पहले खुद समझें करना क्या है। नए कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

कर्क राशि 

आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें। धोखा होने के पूरे योग हैं। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे पर समझदारी से काम करें।

सिंह राशि (

अपने करियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की आशंका है। व्यापारिक नई योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।

- Advertisement -

कन्या राशि 

नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर छोड़ना पड़ सकता है।

तुला राशि 

दिन के महत्व को समझें और भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें, खर्च की अधिकता रहेगी। कर्मचारियों की नासमझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि 

अपनी जीवनशैली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन की खरीद बिक्री में धन निवेश करेंगे।

धनु राशि 

अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता बढ़ेगी।

मकर राशि 

आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। अपनों संग लेन-देन में सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि

निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियां बढ़ा सकते हैं। फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।

मीन राशि

सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलो में पड़ते हैं, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगें अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। आज आपका शुभ रंग हरा है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-