CLOSE

Aaj Ka Rashifal गजकेसरी योग से वृषभ, कर्क और कन्या राशि को आज मिलेगा लाभ, मिथुन राशि को बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ, जानिए अपना आज का भविष्यफल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 20 अगस्त का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज मिथुन उपरांत कर्क राशि में होगा। साथ ही आज शुक्र भी कर्क राशि में देर रात प्रवेश करेंगे। जबकि आज चंद्रमा दिन भर गुरु के साथ मिलकर गजकेसरी योग भी बनाएंगे। ऐसे में आज का दिन ग्रहों के गोचर और शुभ योग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें विस्तार पूर्वक आज का राशिफल।

मेष राशि, काफी समय से अटका काम आपका पूरा होगा (Aaj Ka Rashifal)

आज बुधवार के दिन मेष राशि के सितारे शुभ स्थिति को दर्शा रहे हैं। आपको आज परिवार के साथ सुखद और यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके प्रगति होगी। कोई महत्वपूर्ण काम जो आपका काफी समय से अटक रहा था आज वह पूरा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में भी आज के दिन मेष राशि के जातक सफल रहेंगो। आपको आज प्रेमी के कोई गिफ्ट मिल सकता है साथ ही कोई प्रसन्नतादायक खबर मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कामयाबी मिलेगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणपति की पूजा करें और ओम गं गणपतये नमः मंत्र का आज जप भी करें।

- Advertisement -

वृषभ राशि, महिला सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा (Aaj Ka Rashifal )

वृषभ राशि के जातको का दिन आज रोमांटिक बीतेगा। शुक्र और गुरु की युति आपको व्यावहारिक बनाएगी। आपको आज अपनी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आर्थिक योजनाएं आज आपकी सफल होगी। जिन जातकों का काम विदेशी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है उनको आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। किसी महिला सहकर्मी या संबंधी के द्वारा आपको आज फायदा मिलेगा। शौक श्रृंगार की बातों में आज आपकी रुचि होगी। अपने लिए आज कुछ शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। किसी दूर रहने वाले मित्र की ओर से आपको आज कोई आनंददायक खबर मिलने की खुशी होगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और दामोदराष्टकम का पाठ करें।

मिथुन राशि,बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा (Aaj Ka Rashifal )

मिथुन राशि के जातको के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज बहुत ही अच्छा बीतेगा। राशि स्वामी बुध आज कर्क राशि मे विराजमान होकर आपके लिए लाभ का सृजन करेंगे। आपको आज बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। अगर आप किसी काम के होने की प्रतीक्षा में हैं तो आपका काम वह पूरा हो सकता है। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। सेहत के मामले में थोड़ी नरमी रह सकती है। खान पान में संयम रखें। बच्चों और परिवार की ओर से आपको खुशी और सहयोग प्राप्त होगा। कोई अटका लेनदेन भी आज पूरा हो सकता है। दोस्तों से आपको आज सहयोग मिलेगा।

- Advertisement -

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी को सिंदूर और दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि,शाम के समय अचानक लाभ पाएंगे (Aaj Ka Rashifal )

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन का दूसरा भाग अधिक अनुकूल रहेगा। आपकी राशि में आज राशि स्वामी चंद्रमा का प्रवेश होगा जो आपको सुख और लाभ दिलाएंगे। कारोबारी जातकों को आज शाम के समय अचानक ही लाभ बढने से खुशी होगी। आपकी किसी उलझन और परेशानी का भी समाधान होगा। नौकरी में आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। दिन भर आज काम की व्यस्तता बनी रहेगी। घर परिवार में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। दिन के पहले भाग में आज सेहत में भी नरमी महसूस कर सकते हैं। आपके लिए जरूरी है कि आज किसी की बातों में आकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि,आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा (Aaj Ka Rashifal )

सिंह राशि के जातको के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन और परेशानियों का सामना करना होगा। सितारे यह भी कह रहे हैं कि महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में ही पूरा करने का प्रयास करें। वैसे आज आपको अपेक्षा के अनुसार मित्रों और परिवार से सहयोग मिल जाएगा। आर्थिक मामलों में दिन कुछ खर्चीला रहेगा ऐसे में आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। वैसे आज सितारे यह भी कहते हैं कि आपको आज राजनीतिक क्षेत्र में और चतुराई से सफलता मिल सकता है। विरोधियों और शत्रुओं को मात देने में आप सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो आज यहां कुछ परेशानी हो सकती है।​

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की पूजा करें और गणपति स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि,रचनात्मक क्षमता का आपको आज लाभ मिलेगा (Aaj Ka Rashifal )

कन्या राशि के जातको के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक होगा। शाम के समय चंद्रमा और बुध की युति का होना आपके लिए और भी लाभदायक होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा आज पूरी हो सकती है। दोस्तों से आपको आज सहयोग और लाभ मिल सकता है। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में कुछ करना चाह रहे हैं तो इस कार्य में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आज शाम को आप किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। रचनात्मक क्षमता का आपको आज लाभ मिलेगा। अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन पाएंगे।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

तुला राशि, शत्रुओं को बुद्धि चतुतुला राशि, शत्रुओं को बुद्धि चतुराई से मात दे पाएंगे (Aaj Ka Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज अच्छा बीतेगा। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आपके मन में आज कुछ नया करने का विचार आ सकता है। आपके लिए जरूरी है कि आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और दूसरों के मामलों से दूर रहें। कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन आप अपनी बुद्धि और चतुराई से मात देने में सफल होंगे। आपकी कोई बड़ी चाहत भी आज पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आज आप खुशियां पाएंगे। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में आज सुधार होगा। शिक्षा के मामले में तुला राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में सलाह है कि दिखावे से दूर रहें नहीं तो बजट से बाहर आपका खर्च जा सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करना शुभ फलदायी होगा।ला राशि, शत्रुओं को बुद्धि चतुराई से मात दे पाएंगे

वृश्चिक राशि, मिश्रित दिन, खर्च और सेहत का ध्यान रखें (Aaj Ka Rashifal)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा। कामकाज में भी आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नई समस्या या चुनौती आ सकती है। वैसे घर परिवार के मामले में दिन अनुकूल रहेगा, आपके वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी सगे संबंधी से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी साथ ही आपको उनसे अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में परेशानी के बाद सफलता मिलने की संभावना रहेगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। सितारे यह भी कहते हैं कि आज कोई काम आपका किसी तकनीकी कारण से अटक सकता है।​

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं साथ ही गणेश चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि,कार्यक्षेत्र में आज अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है (Aaj Ka Rashifal)

धनु राशि के लोगों के लिए का दिन लाभदायक लेकिन संघर्षपूर्ण रहेगा। आपके ऊपर आज अतिरिक्त काम की जिम्मेदारी आ सकती है। किसी सहकर्मी की वजह से आपको आज तनाव भी मिल सकता है। वैसे आपकी आर्थिक योजना आज सफल होगी। कोई संपत्ति से जुड़ा मामला है तो इसमें आपको आज सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। कोई अधूरा काम पूरा हो जाने से आप राहत की सांस लेंगे। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में आज सुधार हो सकता है। संतान पक्ष से आपको आज खुशी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र आपका प्रदर्शन आज बेहतर होगा। लव लाइफ में प्रेम के फूल खिलाएंगे। शाम के समय रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना लाभदायक होगा।

मकर राशि,कमाई का अच्छा अवसर प्राप्त होगा (Aaj Ka Rashifal)

मकर राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। आज आपको अपने काम में सफलता मिलने की खुशी होगी। आपके करियर में प्रगति होगी और आपका प्रभाव एवं सम्मान बढेगा। बिजनेस में आपको आज कमाई का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। कोई काम जो आपका अटक रहा था या फंसा हुआ वह आज किसी के सहयोग से पूरा हो सकता है। अगर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसमें आपको आज सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन होगा। शिक्षकों और मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म की भावना से आप भरे रहेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखते हुए बाहरी भोजन से आपको बचना चाहिए।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र ओम रां राहवे नमः का जप करें।

कुंभ राशि,आपके लिए आज लाभ का संयोग बना है

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन सकारात्मक रहेगा। सितारे कहते हैं कि आज आपके आर्थिक प्रयास सफल होंगे और आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आपने दीर्घकालिक निवेश किया है तो इसमें भी आपको फायदा हो सकता है। आपके सितारे कहते हैं कि नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए। घर परिवार में आज आपको परिवार के लोगों के साथ सुखद और मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करेंगे। साथ ही सितारे बताते हैं कि जिन जातकों के विवाह की बात चल रही है उनकी बात आज बन सकती है। लव लाइफ के मामले में भी दिन आज अनुकूल है।​

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

मीन राशि, सुखद दिन, अपने प्रयास में सफलता पाएंगे

मीन राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन लाभप्रद रह सकता है। आपको आज रुचिकर काम करने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आप अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे जिससे आपको मानसिक संतोष प्राप्त होगा। अच्छी बात है कि आपका आज सहकर्मियों और सहयोगियों के साथ तालमेल बना रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा और आप आज रुचिकर भोजन का आनंद लेगे। सितारे कहते हैं कि आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ वक्त बिता सकते हैं। नौकरी में आपको आज प्रोत्साहन मिल सकता है लेकिन आज आपकी प्रगति से कुछ लोगो को मन ही मन में ईर्ष्या हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-