CLOSE

Aaj Ka Rashifal भाग्य दिलाएगा मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को आज लाभ, जानिए अपना आज का भविष्यफल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal : 1 अगस्त का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात शुक्र की राशि तुला में स्वाति नक्षत्र से होने जा रहा है। इस गोचर में आज चंद्रमा से नवम भाव में गुरु की स्थिति होने से चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग बनेगा। साथ ही आज बुधादित्य सहित शुभ योग भी बना है। जिससे अगस्त महीने का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जान लेते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि, प्रबंधन क्षमता और कार्यकुशलता से पाएंगे लाभ (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि के लोगों के लिए आज अगस्त महीने का पहला दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने व्यवहार और कार्यकुशलता से अपनी बेहतर स्थिति बना पाएंगे। सहयोगियों के साथ आपका तालमेल आज बना रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आज आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में बदलाव के लिए जो जातक प्रयास कर रहे हैं उनको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, आपकी कमाई में वृद्धि होगी। जो लोग अकाउंट और प्रबंधन के काम से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं और साथ ही लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

- Advertisement -

वृषभ राशि, आर्थिक लाभ का अच्छा संयोग बना हुआ है (Aaj Ka Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज 1 अगस्त का दिन शुभ लाभदायक रहने वाला है। राशि से दूसरे भाव में आज गुरु और शुक्र की युति रहने से आपकी कमाई बढ़ने के साथ बचत में भी वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में अनुभवों का अच्छा फायदा मिलेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और आपका रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ भी आपका तालमेल आज अच्छा रहने वाला है। बीते दिनो से आपके पारिवारिक जीवन में कोई समस्या चल रही थी तो आज उसका निदान हो सकता है। अपने लिए आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। नदी या तालाब में बताशे प्रवाहित करें।

मिथुन राशि, गुप्त शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए (Aaj Ka Rashifal)

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन भरा रहेगा। आज भाई बहनों और निकट संबंधियों की वजह से आपको उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी विषय को लेकर अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे। आपको गुप्त शत्रुओं और विरोधियों से भी सतर्क रहने की जरूरत है। सितारे कहते हैं कि आज आपको, कार्यस्थल पर अपने काम में धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। अगर आप जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो नुकसान हो सकता है। किसी पुराने मित्र और परिचित से आज मुलाकात हो सकती है। आपको आज लव लाइफ के मामले में प्रेमी से सहयोग मिलेगा।

- Advertisement -

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ आज लाभदायक होगा।

कर्क राशि, जोखिम वाले काम से आपको बचना होगा (Aaj Ka Rashifal)

कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कोई ऐसी सफलता मिल सकती है जिससे आप उत्साहित रहेंगे। साझेदारी में कोई भी काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको आज नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से आपको आज बचना होगा। आपके सितारे कह रहे हैं कि आज चंद्रमा के राशि से सुख भाव में होने की वजह से आपको सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। पूर्व में किए गया निवेश आज आपके लिए लाभदायक हो सकता है। सेहत के मामले में आपको सजग रहने की जरूरत है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को रोली मिश्रित जल से अर्घ्य देना शुभ होगा।

सिंह राशि,अप्रत्याशित लाभ प्राप्त कर पाएंगे (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ लाभदायक होगा। आप कार्यस्थल पर अपनी मेहनत और लगन से आज अधिकारियों की नजर में जगह बना सकते हें। जो लोग राजनीति या तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। सितारे यह भी कह रहे हैं कि, आज आप अपनी कला और कार्यकुशलता से कहीं से अप्रत्याशित लाभ प्राप्त कर पाएंगे। किसी को दिया हुआ धन आपको आज वापस मिल सकता है। आप आज सुख साधनों और विलासिता पर धन खर्च कर पाएंगे। बच्चों की शिक्षा से संबंधित कोई काम आज पूरा हो सकता है। सामाजिक कार्य मे आज आपकी सक्रियता बढेगी।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। केतु के मंत्र ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः का जप लाभदायक होगा।

कन्या राशि, लाभदायक डील मिलने से आपको खुशी होगी (Aaj Ka Rashifal)

कन्या राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रदर्शन से अधिकारियों और सहकर्मियों को हैरान कर सकते हैं। यदि आप आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं तो आपको आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। आप अपने परिवार के साथ आज मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। परिवार मे आपसी प्रेम और सद्भाव आज बना रहेगा। आपको आज माता और छोटे भाई बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बनी रहेगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज गणपतिजी को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करना चाहिए।

तुला राशि, अप्रत्याशित लाभ प्राप्त कर पाएंगे (Aaj Ka Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलतादायक होगा आप सुबह से ही आज सक्रिय नजर आएंगे। कामकाज मे आज आपके तेजी बनी रहेगी। आपको अपने रुके हुए काम आज निपटाने होंगे। सितारे कहते हैं कि आज जमीन, वाहन, मकान आदि खरीदने की इच्छा आपकी पूरी हो सकती है। सांसारिक सुख साधनों में आज वृद्धि होगी और आप अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर पाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा उन्हें कुछ परेशानी हो सकती है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में दिख रहा है। ओम सोम सोमाय नमः मंत्र का जप करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि,जीवनसाथी से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातक आज जोश और उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। आप अपना काम आज समय पर पूरा कर पाने के लिए तत्पर नजर आएंगे। साथ ही आपको आज पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलने वाली है। आपको अपने परिवार के सदस्यों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने बिजनेस को विस्तार देने के बारे में भी प्लान कर सकते हैं। बैंक से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की ओर से आपको आज पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपका कोई अटका हुआ घरेलू काम पूरा हो जाएगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

धनु राशि,चतुर बुद्धि से आज लाभ पाएंगे (Aaj Ka Rashifal)

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको अपनी व्यवहार कुशलता और चतुराई से आज लाभ मिलने वाला है। आपके विरोधी भी आज आपसे प्रभावित होकर आपकी तारीफ कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। आपकी कमाई बढेगी। संचित धन का कोष भी बढेगा। शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज विशेष रूप से सफलता मिलती दिख रही है। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढेगी। जो लोग प्रॉपर्टी से संबंधित काम करते हैं उनको आज बड़ी डील मिलने की संभावना दिखती है। आपको आज परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका भी मिलेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको उपाय के तौर पर केला और चने की दाल गाय को खिलाना चाहिए।

मकर राशि,पूर्व में किए गए निवेश का आपको लाभ मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

आपके पारिवारिक जीवन के लिए आज शुक्रवार का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको आज किए गए काम का भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। दिन आपका आज मनोरंजन और मनोविनोद में बीतेगा। कामकाज में आज रुचि कुछ कम रहेगी। आपने पूर्व में कोई निवेश किया है तो वहां से आपको आज अच्छा लाभ मिल पाएगे। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। अगर आप कोई काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। पड़ोसियों से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

कुंभ राशि, धर्म अध्यात्म में आज आपकी रुचि बनी रहेगी

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आप आज किसी विवाद और कानूनी मामलों में जीत हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपके खुशियां बनी रहेगी। आपके अंदर आज कुछ नया करने और सीखने की चाहत बलवती होगी। धर्म कर्म और अध्यात्म की ओर भी आपका रुझान आज बढेगा। कोई चाहत पूरी होने से आपका मन आज प्रसन्न होगा। वैवाहिक जीवन के मामले मे आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी दोस्त की मदद से अपना कोई जरूरी काम पूरा कर पाएंगे। वाहन पर आज धन खर्च हो सकता है। शाम का समय आज मनोरंजन में बीतेगा।​

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

मीन राशि, ईश्वरीय कृपा का लाभ मिलेगा

मीन राशि के लोगों को आज के दिन ईश्वरीय कृपा का आभास हो सकता है। इनका कोई अटका हुआ काम आज आश्चर्यजनक रूप से पूरा हो सकता है। कारोबार व्यापार में आज आपको लाभ प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप अपना काम समय पर पूरा करके आज घर जल्दी निकलने की कोशिश कर सकते हैं। किसी मित्र या मेहमान का घर पर आज आगमन हो सकता है। बच्चों की शिक्षा और करियर के मामले में आपको आज ध्यान देना होगा। सितारे कहते हैं कि आपको आज लेनदेन के मामले में सतर्क रहना चाहिए और पैसों के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए। दिन के दूसरे भाग में आज कुछ अचानक खर्च सामने आ सकते हैं।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें और गणेशजी को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-