CLOSE

Aaj ka Rashifal मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि के जातक पाएंगे केंद्र योग का शुभ लाभ और उन्नति

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

khabarwala24 News New Delhi: ​Aaj Ka Rashifal 4 अक्टूबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात कुंभ राशि में शतभिषा नक्षत्र से होगा। ऐसे में आज चंद्रमा आज राहु के साथ युति बनाएंगे जिससे ग्रहण योग बनेगा। लेकिन इस ग्रहण योग के प्रभाव को गुरु कम करेंगे। गुरु की दृष्टि चंद्रमा पर होने से साथ ही गुरु, मंगल और चंद्रमा के बीच केंद्र योग बनने से आज के दिन कई राशियों को लाभ का अच्छा अवसर भी मिलेगा। तो आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि, लाभ होगा लेकिन परिश्रम करना होगा(Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि के लोगों के लिए आज चंद्रमा का एकादश भाव में होना शुभ रहेगा। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा। आज शाम का समय आप अपने परिजनों के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे मूड ऑफ होगा लेकिन वाणी और व्यवहार को संयमित रखकर आप स्थिति को अनुकूल बना सकते हैं। आप आज किसी सगे संबंधी से मिल सकते हैं। घर की साज सज्जा पर धन खर्च करेंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना और पीपल को जल देना शुभ रहेगा।

- Advertisement -

वृषभ राशि, दुविधा का समाधान होगा (Aaj Ka Rashifal)

वृषभ राशि के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। कोई दुविधा और उलझन का समाधान निकल सकता है। आप आज अपने परिवार को प्राथमिकता देंगेो। वैवाहिक जीवन में आपके आज आनंद बना रहेगा। आज शाम को आपको कोई शुभ समाचार मिल मिल सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दफ्तर में सावधानी बरतें। छोटी अवधि के निवेश से आपको बचना चाहिए।​

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि, आनंददायक रहेगा आज का दिन (Aaj Ka Rashifal)

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपका दिन आज लाभ और आनंद से भरपूर रहेगा लेकिन आपको आज अपना मन इधर उधर की बातो में लगाने से बचना होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में मिथुन राशि के छात्र आज बेहतर कर पाएंगे। बिजनेस में आज आप कुछ नई तकनीक अपना सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आज चिंता हो सकती है। आप आज अपने कामकाज का विश्लेषण करके काम में गुणवत्ता लाने का प्रयास भी करेगे। सुख साधनों की प्राप्ति होगी।

- Advertisement -

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर और पान भेट करें।

कर्क राशि, जोखिम वाले काम से बचना होगा (Aaj Ka Rashifal)

कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। अगर आप कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श करना चाहिए। जोखिम वाले काम से आपको आज बचना होगा। परिवार में आपके विरोधी कुछ समय के लिए शांत रहेंगे, लेकिन फिर भी सतर्क रहना आवश्यक होगा। आज शाम का समय दोस्तों और निकट संबंधी के साथ मनोरंजक बीतेगा। लव लाइफ में आज का दिन आपका प्रेमी के साथ रोमांटिक बीतेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की पूजा करें और श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशि, सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा (Aaj Ka Rashifal)

सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कोई अप्रत्याशित मौका मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज दोस्तों से मुलाकात होगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए वाद-विवाद में न पड़ें। बेहतर होगा अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। कीमती सामान का आपको ध्यान रखने की जरूरत है।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर किसी जरूरतमंद को अन्न का दान देना चाहिए।

कन्या राशि,विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं (Aaj Ka Rashifal)

कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभ और प्रगतिदायक रहेगा। दिन भर आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। पुरानी चल रही परेशानियां आज खत्म होंगी। आप आज राहत की सांस लेंगे। व्यापार में ईमानदारी और लगनशीलता से काम करना होगा,कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। व्यवसाय के लिए की गई यात्रा बहुत फलदायी रहेंगी। आपको आज लव लाइफ मे प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।

तुला राशि, टीम वर्क से आपको फायदा होगा (Aaj Ka Rashifal)

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन सुखद होगा। आपको आज सेहत के मामले मे सतर्क और सजग रहना होगा। आज आपको नौकरी में टीम वर्क से फायदा मिलेगा। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको आज कोई मौका मिल सकता है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसमें आपको संभलकर चलना होगा, बेहतर होगा कि आप आज कोई नया काम शुरू न करें। लव लाइफ मजबूत रहेगी, जिससे आपका जीवनसाथी खुश नजर आएगा। आप आज जीवनसाथी के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले सकते हैं।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक राशि,व्यापार में आज बड़ा लाभ मिल सकता है (Aaj Ka Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको व्यापार में आज बड़ा लाभ मिल सकता है। शत्रु भी आज प्रबल होंगे जिससे आपको उनसे सतर्क रहना होगा। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति के प्रबल संकेत हैं। आज आप किसी शुभ कार्यक्रम में जा सकते हैं, जिसमें आपकी मुलाकात वरिष्ठ और प्रभावशाली लोगों से होगी। आपको आज प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

धनु राशि,आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में आपको आज यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी और व्यापार में साथी कर्मचारियों से वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अनुभवी लोगों की सलाह आपके व्यापार के लिए फायदेमंद हो सकती है। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर शनि मंत्र का जप करना चाहिए।

मकर राशि,आपको परिश्रम का लाभ मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा। परिवार में आज किसी से आपके मतभेद हो सकते हैं लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। कामकाज की स्थिति बेहतर रहेगी। आपको परिश्रम का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। छात्रों को शिक्षकों से सलाह से फायदा मिलेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कुंभ राशि,दोस्त के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं

कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आज आप अपने किसी खास दोस्त के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का भी ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करेंगे और अपने काम को समय से पूरा कर पाएंगे वैसे आपको आज शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत या सलाह मशविरा करने से आपके व्यवसाय को नया जीवन मिलेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और तुलसी को दूध एवं जल अर्पित करें।

मीन राशि,घर के लिए कुछ खास चीज खरीद सकते हैं

मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। अपने परिजनों के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। आपके परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे क्योंकि आज आप घर के लिए कुछ खास चीज खरीद सकते हैं। कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है। आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको आज रुचिक भोजन मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का भी आपको मौका मिलेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं और शनि स्तोत्र का पाठ करें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-