Khabarwala 24 News New Delhi 30 January : Aaj ka Rashifal मंगलवार को किन राशियों के अच्छे दिन आएंगे, जानने के लिए पढ़ें मेष से मीन राशि तक आज का राशिफल।
मेष राशि (Aaj ka Rashifal)
आपकी कार्यशैली में आए परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आज का दिन शुभ फलदायक है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि
कई अनुभव आज काम आने वाले हैं, आज का दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।
मिथुन राशि (Aaj ka Rashifal)
मंगलवार को आप द्वारा कोई पारमार्थिक कार्य होने वाला है। आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा।
कर्क राशि
दूसरों की निंदा से बचें। आपके व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे।
सिंह राशि (Aaj ka Rashifal)
जो लोग आप की निंदा करते थे वे मंगलवार को आप की तारीफ करते नहीं रूकेंगे। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। किसी महिला मित्र से लाभ होना संभव है।
कन्या राशि
वाहन पर खर्च बढ़ेगा। आज आपको नए कार्य की शुरुआत नहीं करना चाहिए। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा।
तुला राशि (Aaj ka Rashifal)
संतान के विवाह के लिए आए प्रस्ताव पर गहन विचार करें फिर उन्हें जवाब दें आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा। स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना मौज मस्ती संभव है।
वृश्चिक राशि
अपने लोगों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। नए संपर्क होंगे। आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो की आपके मन को प्रसन्न रखेगा।
धनु राशि (Aaj ka Rashifal)
कारोबार विस्तार के योग हैं, पितृ कार्य में समय बीतेगा। मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा।
मकर राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने पुराने विचारो को त्यागें। आज आप के स्वभाव में प्रेम दिखेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। संतान की भावनाओं को समझें, उन्हें खूब स्नेह करें।
कुंभ राशि (Aaj ka Rashifal)
किसी भी अपने की बुराई न करें। पहले ही संबंध कमजोर है और कमजोर न करें। दिन मध्यम है, अपना व्यवहार सुधारें और अपनी बात पर कायम रहें। सम्पत्ति लाभ संभव है।
मीन राशि
परिवार के लोग आप को गलत साबित करने में लगे हैं। भाइयों द्वारा सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे। वाहन सुख मिलेगा। कार्यस्थल पर कार्य सुचारू रूप से चलेंगे।


