Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 17 अगस्त का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और मकर राशि के जातको के लिए लाभदायक होगा। चंद्रमा का गोचर आज उच्च राशि वृषभ में रोहिणी नक्षत्र से हो रहा है जो बहुत ही शुभ संयोग का निर्माण कर रहा है। जबकि आज सूर्य भी अपनी राशि सिंह में होकर राजराजेश्वर योग बना रहे हैं। ऐसे में ग्रहों की शुभ स्थिति से सभी राशियों का दिन आज कैसा रहेगा, देखें आज का राशिफल।
मेष राशि, धन के मामले में फायदा हो सकता है (Aaj Ka Rashifal)
मेष राशि दूसरे भाव में आज चंद्रमा और पंचम में सूर्य का गोचर शुभ लाभदायक होगा। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। अपने परिवार के साथ आपका आज सुखद समय बीतेगा। लव लाइफ में आज जोश और उत्साह बना रहगा। प्रेमी के साथ आज वक्त बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। कारोबार में लाभ मिलने की खुशी होगी। पैसों के मामले में भी आज आपको फायदा हो सकता है। आप आज शाम के समय किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा होगा।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव को आज कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें।
वृषभ राशि,प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी (Aaj Ka Rashifal)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा का आपकी राशि में रोहिणी नक्षत्र से संचार करना बहुत ही शुभ फलदायी होगा। आपकी कुछ अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बना रहेगा। आपको आज कोई प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। आज आप किसी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में आज आपको अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा और किसी मित्र या पूर्व परिचित से आपको फायदा मिलेगा। जल और खान पान से जुड़े कारोबार में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। रेडीमेड वस्त्रों के कारोबारियों की भी आज कमाई बढ़ने वाली है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपको अपनी लव लाइफ में प्रेम का संचार बना रहेगा।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। लाल गाय को गुड़ खिलाना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि,जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी (Aaj Ka Rashifal)
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। राशि में आपके गुरु और शुक्र विराजमान हैं जबकि सूर्य आज तीसरे भाव में बैठकर आपको साहसिक फैसला लेने का मौका दे रहे हैं। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। आपको आज जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। किसी वरिष्ठ अथवा विशिष्ट व्यक्ति से मिलने का आज संयोग बन सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आप आज मनपसंद भोजन का भी आनंद ले सकते हैं। दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ आपको वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें और भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करें।
कर्क राशि,पूर्व में किए काम और निवेश का फायदा मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)
कर्क राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन चंद्रमा के गोचर से शुभ फलदायी होगा। राशि स्वामी चंद्रमा आज आपको आत्मबल प्रदान करेंगे। जबकि आपकी राशि में विराजमान बुध आपको कारोबार में कमाई का मौका प्रदान करेंगे। सितारे बताते हैं कि आपको आज पूर्व में किए गए काम और निवेश का भी फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम में आज आपको लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। आपको आज पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत होगी।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का आज शहद से अभिषेक करें।
सिंह राशि, जोखिम लेना हानिकारक होगा (Aaj Ka Rashifal)
आज सिंह के लोगों का प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा लेकिन दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। आपको आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिेए। सेहत के मामले में भी ध्यान रखना होगा। आपकी राशि में सूर्य का आगमन शुभ होगा लेकिन केतु के साथ सूर्य की युति होने से परेशानी हो सकती है। वैसे आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग मिलेगा। लव लाइफ मे आज आप कोई साहसिक फैसला ले सकते हैं। और परंपरा से हटकर कुछ काम कर सकते हैं। आप आज कारोबार व्यापार में सहयोगियों से सहयोग पाएंगे और आपको लाभ का मौका भी मिलेगा। दिन का दूसरा भाग अधिक सकारात्मक होगा।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशि,फैमिली से साथ मनोरंजक पल बिताएंगे (Aaj Ka Rashifal)
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। आप आज फैमिली से साथ मनोरंजक पल बिता पाएंगे। सितारे बता रहे हैं कि आपको आज उपहार और आकस्मिक लाभ भी मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण काम आज आपका पूरा हो सकता है। आपके काम की आज सराहना होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप आज प्रतिष्ठा का लाभ पाएंग। धर्म कर्म के काम में भी आपकी आज रुचि बनी रहेगी।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं साथ ही आज आप गणेश चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि, मित्रों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)
तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज किसी पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव मिल सकता है। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। वैसे आपको आज मित्रों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे और कुछ पेंडिंग काम को पूरा कर पाएंगे। आज आपको पैसों से जुड़े मामलों में फायदा होगा। कोई पुराना लेनदेन आज पूरा हो सकता है। जो जातक गिफ्ट आइटम और शौक श्रृंगार क चीजों का काम करते हैं आज उनकी कमाई अच्छी होगी। छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि, काम का सराहना होगी लेकिन खर्च बढेगा (Aaj Ka Rashifal)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हें कि राशि स्वामी मंगल और चंद्रमा का गोचर आज आपके लिए सामान्य रूप से शुभ फलदायी होगा। आज आपको अपने रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज काम में व्यस्त रहेंगे और उनके काम की सराहना होगी। वैसे आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी वजह से आपको आज अपने कुछ कार्यो को टालना पड़ सकता है या अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव को कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें।
धनु राशि, आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी (Aaj Ka Rashifal)
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। लेकिन कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों से आपको आज स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। कोई शुभ काम भी आज आपके हाथों हो सकता है। कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाने से आपको प्रसन्नता होगी। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आप अपने खर्च को आज संतुलित रख पाएंगे और बिजनेस में आपकी कमाई भी आज बढेगी। आपके घर पर आज किसी मेहमान का भी आगमन हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा का भी संयोग आज बनता दिख रहा है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। लाल गाय को गुड़ खिलाएं।
मकर राशि,आप आज कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं (Aaj Ka Rashifal)
मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपका दिन सुखद बीतेगा। सुख साधनों की प्राप्ति का संयोग बनेगा। आप आज अपने घर परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष भी आज आपका अनुकूल रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो इस मामले में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। घर परिवार में आज कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बच्चों की ओर से खुशी पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप आज घर की साज सज्जा पर भी काम करेगे। दिन का पहला भाग थोड़ा सुस्त रह सकता है।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना होगा।
कुंभ राशि,दिन रोमांचक और सुखद बीतेगा
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपके मन में आज कुछ नया और रोमांचक करने का विचार आ सकता है। जो लोग तकनीकी कार्यों से जुड़े हुए हैं उनको आज लाभ का विशेष मौका मिलेगा। घर परिवार में भी आज का दिन आपका रोमांचक बीतेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन कुंभ राशि के लिए अनुकूल होगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी से बात करके आपको आज कुछ नई और रोचक जानकारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आज का दिन खर्चीला हो सकता है। किसी सामाजिक काम मे आज आप शामिल हो सकते हैं। मनपसंद भोजन का भी आप आज आनंद लेंगे।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें साथ ही राहु के मंत्र का जप करें।
मीन राशि, पारिवारिक विषयों को लेकर उलझन
मीन राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका मन आज वैचारिक उलझनों में रहेगा। पारिवारिक मुद्दों के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप आज शांति और संयम से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर ध्यान देंगे और आर्थिक मामलों में दिन का दूसरा भाग अधिक फायदेमंद होगा। फैमिली बिजनेस में आपको आज परिवार का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिताएंगे लेकिन किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की पूजा करें और गाय को चना गुड़ खिलाएं।
Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


