CLOSE

Aaj Ka Rashifal 2 May कैसा रहेगा आज 12 राशियों के लिए शुक्रवार? जानिए आज का राशिफल और उपाय

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 2 May हिन्दू पंचांग के अनुसार 2 मई 2025 को वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शुक्रवार है। इस दिन मां लक्ष्मी विष्णु और शुक्र देव की पूजा करने का खास महत्व है। ज्योतिर्विद के अनुसार 12 राशियों के लिए 2 मई का दिन कैसा रहेगा? कौन कौन से उपाय हैं जो सभी राशियों के लिए अपनी राशि अनुसार अपनाने लाभकारी रहेंगे? चलिए इसके बारे में २ मई शुक्रवार के राशिफल के जरिए जानते हैं।

मेष राशि (Aaj Ka Rashifal 2 May)

व्यर्थ के वाद विवाद से बचे। घर में तनाव मिल सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। सुबह शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal 2 May)

शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास फली भूत होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। मन प्रसन्न रहेगा।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

- Advertisement -

मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal 2 May)

दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसर का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal 2 May)

धर्म गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। लेनदेन में सावधानी रखें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal 2 May)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चने दें।

- Advertisement -

कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal 2 May)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। नौकरी में अफसर का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। सुबह गाय को चारा खिलाएं। कुत्ते को रोटी दें।

तुला राशि (Aaj Ka Rashifal 2 May)

धन व सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा परंतु लाभ होगा। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal 2 May)

क्रोध के अतिरेक से बचें। आर्थिक जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह बंदरों को केला और गुड़ चना खिला देंगे तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

धनु राशि

संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। सुबह माता-पिता के आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर जाए। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गोवंश का उपचार करें।

मकर राशि

ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेग। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

कुंभ राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगीज् जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। आज शाम शनि मंदिर जाकर के तेल का दिया जलाएं।

मीन राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य और संतान के कारण चिंतित रहेंगे। गाय को ४ रोटी में हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दें तो दिन अच्छा रहेगा।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। ्Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-