Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 17 January : दैनिक पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन शुक्रवार है। आज सकट चौथ भी है। माताएं अपने बच्चों के लिए व्रत रखती हैं। गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। मघा नक्षत्र, सौभाग्य और शोभन योग का खास संयोग बन रहा है। राहुकाल का समय सुबह 11.11 से दोपहर 12.31 बजे तक है।आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि (Aaj Ka Rashifal 17 January)
घर में तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।
वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal 17 January)
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal 17 January)
रिश्तों में निकटता आएगी। बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसर का सहयोग मिलेगा। आर्थिक प्रगति होगी।पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal 17 January)
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।कार्यक्षेत्र में बदलाव होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और उत्साहवर्धक होगी। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal 17 January)
उपहार या सम्मान में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी परंतु मन परेशान हो सकता है। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चने दे सकते हैं।
कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal 17 January)
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। नौकरी में अफसर का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर आपको धन का लाभ अवश्य होगा। सुबह गाय को चारा खिलाएं व कुत्ते को रोटी दें।
तुला राशि (Aaj Ka Rashifal 17 January)
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।रिश्तों में निकटता आएगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगी परंतु लाभ होगा। किसी गरीब को आता या चावल दान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal 17 January)
देशाटन की स्थिति सुखद होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें।आर्थिक जोखिम न उठाएं।बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह बंदरों को केले हुए गुड़ चना खिला देंगे तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।
धनु राशि (Aaj Ka Rashifal 17 January)
हनुमान जी की उपासना हितकारी रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। सुबह माता-पिता के आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जा सकते हैं। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गाय का उपचार करें।
मकर राशि (Aaj Ka Rashifal 17 January)
ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी और परिवार के किसी सदस्य के साथ धार्मिक स्थान पर जाएंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal 17 January)
व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं।
मीन राशि (Aaj Ka Rashifal 17 January)
अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। सहयोग लेने में सफल होंगे। मन में बुरे विचारों को ना आने दें। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा।स्वास्थ्य और संतान के कारण चिंतित रहेंगे। गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दे तो दिन अच्छा रहेगा।
Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। ्Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।


