CLOSE

2025 Marriage Prediction नए साल में मिलेगा सच्चे जीवनसाथी का साथ, इन राशि के जातकों का साल 2025 में बन रहा है विवाह का शुभ संयोग

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : 2025 Marriage Prediction हिंदू धर्म में विवाह सात जन्मों का बंधन होता है। यह विवाह में न केवल दो आत्माएं एक होती हैं बल्कि दो परिवार एक बंधन में बंधते हैं। विवाह को बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है।

ज्योतिष में शुक्र को प्रेम और रिश्तों का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र के मजबूत होने पर व्यक्ति के प्रेम जीवन में सुख और शांति बनी रहती है। शनि-बृहस्पति-शुक्र की कृपा से जीवन में विवाह के योग बनते हैं। जानते हैं कि साल 2025 में किन राशि वालों का विवाह होने की संभावना है।

वृषभ (2025 Marriage Prediction)

साल 2025 वृषभ राशि के लोगों के लिए विवाह के लिहाज से खुशियां लेकर आ रहा है। आपकी राशि पर शनि और बृहस्पति का विशेष प्रभाव रहेगा, जिससे विवाह के योग प्रबल बन रहे हैं। विवाह के लिए मनचाहा जीवनसाथी पाने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा, विवाह के निर्णय में परिवार की सलाह जरूर लें।

- Advertisement -

कन्या (2025 Marriage Prediction)

प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, जो लोग विवाह के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें साल के पहले भाग में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अगर आपके जीवन में कोई नया रिश्ता शुरू हो रहा है, तो उसे लेकर गंभीर रहें। इस साल राहु केतु का गोचर गलतफहमियों को दूर करेगा और रिश्तों को मजबूत करेगा। आपको अच्छे विवाह प्रस्ताव भी मिलेंगे।

वृश्चिक (2025 Marriage Prediction)

वृश्चिक राशि के जो जातक विवाह करना चाहते हैं उनके लिए नए साल का पहला भाग यानि वर्ष 2025 काफी शुभ माना जाएगा और इस दौरान आपका विवाह हो सकता है। ऐसे में मई 2025 के मध्य तक का समय आपके लिए सकारात्मक रहेगा और आपके प्रयासों को सफल बनाएगा।

धनु (2025 Marriage Prediction)

धनु राशि के लोगों के लिए विवाह के लिहाज से साल 2025 शुभ साबित होगा। मंगल और बृहस्पति के शुभ प्रभाव से जो लोग लंबे समय से विवाह को लेकर असमंजस में थे, वे स्पष्टता और निर्णय ले पाएंगे। जीवन में स्थिरता आएगी। इससे आपको सही जीवनसाथी चुनने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-