CLOSE

आर्य समाज ने मनाया स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: महान स्वतंत्रता सेनानी, महिला शिक्षा के पुनरुद्धारक,शुद्धि अभियान के प्रणेता, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के संस्थापक,महृषि दयानंद सरस्वती के मानस पुत्र स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती का बलिदान दिवस पर आर्य समाज मन्दिर में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के मध्य “वैदिकप्रश्नोत्तरी मंच का ज्ञान वर्धक आयोजन किया गया।

द्वितीय सत्र में वाक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसके विषय आर्य समाज का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान था।इस प्रतियोगिता में 19 छात्र -छात्राओं ने भाग लिया। दोनों प्रतियोगिता में 11 विद्यालयों ने भाग लिया।

वैदिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टैगोर शिक्षा सदन के अभिनव यादव व निशा शर्मा ने द्वितीय स्थान टैगोर पब्लिक स्कूल के कृष्णा शर्मा व लक्की यादव ने ,तृतीय स्थान आर्य कन्या इंटर कॉलेज की पायल व सलोनी ने प्राप्त किया।

- Advertisement -

वाक प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान आर्य कन्या इंटर कॉलेज की ऋचा त्यागी व तनु कश्यप ने तृतीय स्थान टैगोर शिक्षा सदन की एली भारद्वाज ने प्राप्त किया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डाक्टर जे.पी गर्ग पूर्व प्रोफेसर ,डाक्टर सती राम एवं डाक्टर मंजू सिंह थे।

यह कार्यक्रम इंदु भूषण मित्तल एवं उनके सहयोगी मंगल सेन गुप्ता ,प्रतीक गोयल, अमित शर्मा के कुशल संचालन में सम्पन्न हुआ।डाक्टर जे .पी शर्मा ने अपने उद्बोधन में आर्य समाज द्वारा देश के प्रत्येक क्षेत्र में किए गए सकारात्मक कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत मे कोई ऐसी अन्य संस्था नही है जिसने प्रत्येक क्षेत्र में सुधार के कार्य किये हों।

आर्य समाज के संरक्षक आनंद प्रकाश आर्य ने कहा कि आर्य समाज समय समय पर अपनी भावी पीढ़ी को देश भक्त,ईश्वर भक्त बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।

- Advertisement -

महृषि दयानंद के अनुयायी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी एवं स्वामी श्रदानन्द के सहयोगी जिन्होंने शुद्धि सभा तथा हिन्दू महासभा में एक साथ मिलकर कार्य किया।

पंडित मदन मोहन मालवीय का भी आज जन्म दिवस है। आर्य समाज दोनों को उनके कार्यों के लिए अपने श्रद्धासुमन अर्पित करता है।कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों का आभार व्यक्त कर सभी को स्मृति चिन्ह भेंट किये गए।प्रधान पवन आर्य ,मंत्री संदीप आर्य ने विजयेताओं को पुरस्कृत किया।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-