अरबिया ने दिल्ली प्रदेश की न्यायिक सेवा परीक्षा में हासिल की 68 वीं रैंक, गणमान्य लोगों ने दी बधाई

Khabarwala24 News Garhmukteshwar (इमरान अली): गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला चौधरीयान निवासी डॉक्टर इंसाफ अली की बेटी अरीबा खान ने दिल्ली प्रदेश की न्यायिक सेवा परीक्षा में पहली बार भाग लिया । पहले प्रयास में ही उन्होंने इस परीक्षा को पास करते हुए 68 वी रैंक हासिल की है । उनकी इस सफलता पर नगर के गणमान्य […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Garhmukteshwar (इमरान अली): गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला चौधरीयान निवासी डॉक्टर इंसाफ अली की बेटी अरीबा खान ने दिल्ली प्रदेश की न्यायिक सेवा परीक्षा में पहली बार भाग लिया । पहले प्रयास में ही उन्होंने इस परीक्षा को पास करते हुए 68 वी रैंक हासिल की है । उनकी इस सफलता पर नगर के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।

अरीबा ने स्नातक की पढ़ाई हिंदू कॉलेज और कानून की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से की थी । जबकि प्रारंभिक एवं हाई स्कूल तथा इंटर की पढ़ाई मेरठ में हुई थी। पिता इंसाफ अली चिकित्सक और माता रजिया बेगम अध्यापिका है । जबकि बड़ी बहन डॉक्टर अलीना खान ने गायनो विभाग में एम एस की पढ़ाई की है ,जो वर्तमान में जनपद एटा में कार्यरत है । अरीबा के दादा स्वर्गीय चौधरी इश्तियाक अली कई जनपदों में लेखपाल पद पर कार्यरत रहे थे

बेटियों को भी बेटों के सामान दिया जाए दर्जा:अरबिया

अरीबा अपनी इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने दिवंगत नाना एवं मेरठ के वरिष्ठ अधिवक्ता कुंवर छोटे खां को देती है । उनका कहना है इस आधुनिक दौर में बेटियों को बेटों के समान दर्जा दिया जाना बेहद जरूरी है। जो लोग ऐसा नहीं करते वह नारी सशक्तिकरण की राह में सबसे बड़ी बाधा है। अरीबा मानती है कि अगर उसके माता-पिता ने उसके साथ भेदभाव किया होता तो आज वह दिल्ली की न्यायिक सेवा परीक्षा पास नहीं कर पाती।

- Advertisement -

इन्होंने दी बधाई

चेयरमैन सोना सिंह पूर्व चेयरमैन गब्बर सिंह साधन सहकारी समिति चेयरमैन अमन हक्कुल इस्लाम निजाम ठेकेदार शरीयत एडवोकेट मोमिन हसन डॉक्टर शमशाद हाजी दिलशाद साजिद फौजी फारुख चौधरी आदित्य शर्मा एडवोकेट मेहताब एडवोकेट इंतजार चौधरी राहत तालिब हमजा चौधरी हाजी सखावत प्रथम राणा राम सिंह सैनी समेत सर समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Add
Add

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

- Advertisement -

Sda
Sda

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News