CLOSE

World Most Expensive Shoe दुनिया का ये है सबसे महंगा जूता, कीमत इतनी जो कई करोड़पतियों को कर देगी गरीब

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 news New Delhi: World Most Expensive Shoe जूता तो लगभग सभी पहनते हैं, लेकिन जूते की अधिकतम कीमत कितनी हो सकती हैं, कोई आईडिया है? एक लाख, दो लाख, दस लाख नहीं बाबा, आज हम जिस जूते की बात करने जा रहे हैं, इसकी कीमत लाखों में है ही नहीं। इसकी कीमत करोड़ों में है, वह एक दो चार दस करोड़ नहीं बल्कि सौ करोड़ से भी अधिक है। चलिए हम दुनिया के सबसे महंगे जूते के बारे में जानते हैं।

क्या है जूते का नाम (World Most Expensive Shoe)

दुनिया के सबसे महंगे जूते का नाम मून स्टार शूजहै और इसे इटली के जूता डिजाइनर एंटोनियो विएत्री ने डिजाइन किया है। मून स्टार शूज दुनिया की सबसे ऊंची ईमारत बुर्ज खलीफा को समर्पित है। इस शानदार जूते को 2019 में दुबई में आयोजित MIDE (मेड इन इटली, डिज़ाइन इन एमिरेट्स) फैशन वीक के दौरान प्रदर्शित किया गया था।

दुनिया का सबसे महंगा जूता (World Most Expensive Shoe)

आपको जानकर यकीन नहीं होगा कि इस जूते की कीमत 19.9 मिलियन डॉलर (लगभग 164 करोड़ रुपये) है। जितनी इस जूते की कीमत है, उतनी तो कई करोड़पति लोगों की संपत्ति भी नहीं होती है। जी हां, दुनिया के सबसे महंगे जूते की कीमत 164 करोड़ है।

- Advertisement -

 

इतना महंगा आखिर क्यों है ये जूता? (World Most Expensive Shoe)

मून स्टार शूज की हील्स ठोस सोने से बनी हैं और 30 कैरेट के हीरे से सजी हैं। इसके साथ ही इस जूते में एक असाधारण और दुर्लभ चीज भी शामिल है। दरअसल इस जूते में सोना, हीरा आदि से जड़ा ही हुआ है लेकिन अर्जेंटीना के उल्कापिंड का टुकड़ा भी जड़ा गया है। यह उल्कापिंड साल 1576 का है। यही वजह है कि ये जूता मूल्यवान होने के साथ ही साथ ऐतिहासिक भी है।

पहले भी इस तरह के जूते बना चुके हैं World Most Expensive Shoe 

आपको बता दें कि मून स्टार शूज को डिजाइन करने वाले एंटोनियो विएत्री पहले भी इस तरह के जूते बना चुके हैं। एंटोनियो विएत्री ने 2017 में दुनिया के पहले 24k सोने के जूता तैयार किया था, जिसके बाद उनकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। वह लग्जरी और महंगे फैंसी सामान बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-