Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भरमार है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो देखते ही दिल जीत लेते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक मां-बेटी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
कच्ची कली पर शानदार परफाॅर्मेंस (Viral Video)
इस वायरल डांस वीडियो में मां और बेटी बॉलीवुड फिल्म धुरंधर के मशहूर गाने ‘कच्ची कली’ पर शानदार परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। सादगी, मस्ती और बेहतरीन तालमेल से भरी यह परफॉर्मेंस लोगों को बार-बार वीडियो देखने पर मजबूर कर रही है।
वीडियो की शुरुआत एक बड़े स्टेज से होती है, जो किसी फंक्शन या इवेंट का लग रहा है। चमकदार लाइट्स और कैमरे के सामने खड़ी मां-बेटी की जोड़ी जैसे ही म्यूजिक शुरू होता है, वैसे ही अपनी एनर्जी से माहौल बना देती है। दोनों की डांस टाइमिंग, एक्सप्रेशन्स और स्टेप्स इतने परफेक्ट हैं कि हर मूव दिल को छू जाता है।
यूजर्स को खब आया पसंद (Viral Video)
डांस के दौरान मां और बेटी के लटके-झटके, चेहरे के एक्सप्रेशन्स और नेचुरल मूव्स सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहे हैं। यही वजह है कि यह इंस्टाग्राम वायरल वीडियो तेजी से लोगों के बीच शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट vijeta.mittal4u से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वायरल इंस्टाग्राम रील को 7 लाख 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 50 हजार से अधिक यूजर्स वीडियो को लाइक कर चुके हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स (Viral Video)
वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने इसे शानदार परफॉर्मेंस बताया तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “मम्मी का परफॉर्मेंस बेटी से भी बेहतर है।” वहीं, कई यूजर्स ने लिखा कि “दोनों बहनें लग रही हैं” और “एनर्जी कमाल की है।”कुल मिलाकर, मां-बेटी का यह वायरल डांस वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में पूरी तरह कामयाब रहा है और यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


