CLOSE

Viral Video कल से ये आसमान मेरा नहीं होगा…’ Air India Express पायलट का रिटायरमेंट वीडियो भावुक कर गया

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi:Viral Video सालों तक आसमान की ऊंचाइयों को छूने के बाद जब कोई पायलट अपनी आखिरी उड़ान भरता है, तो वह पल सिर्फ एक नौकरी का अंत नहीं बल्कि एक पूरे जीवन के अध्याय का समापन होता है। Air India Express के पायलट ओम का ऐसा ही एक रिटायरमेंट वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है।

अंतिम फ्लाइट पूरी की (Viral Video)

करीब 23 वर्षों तक विमान उड़ाने के बाद पायलट ओम ने अपनी अंतिम फ्लाइट पूरी की। वायरल वीडियो में उनके इस विदाई सफर को बेहद संवेदनशील और खूबसूरत अंदाज़ में दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत उनके घर से होती है, जहां वे आखिरी बार वर्दी पहनकर एयरपोर्ट के लिए निकलते हैं। उनके चेहरे पर गर्व, संतोष और विदाई की हल्की उदासी साफ झलकती है।

बेटी की आवाज ने बढ़ाई भावुकता (Viral Video)

इस वीडियो को और भी खास बनाती है पायलट ओम की नन्ही बेटी की आवाज, जो पूरे सफर के दौरान बैकग्राउंड में सुनाई देती है। बेटी की मासूम आवाज में बोले गए शब्द हर किसी के दिल को छू जाते हैं। वीडियो में पायलट ओम को पैसेंजर्स से आखिरी बार बातचीत करते, कॉकपिट में बैठकर विमान उड़ाते और फ्लाइट को सुरक्षित लैंड कराते हुए देखा जा सकता है।

- Advertisement -

रिटायरमेंट के मौके पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू मेंबर्स ने पायलट ओम के लिए एक भावुक फेयरवेल पार्टी भी आयोजित की। साथी पायलटों और स्टाफ ने तालियों और मुस्कान के साथ उन्हें विदाई दी, जो इस सफर को और यादगार बना गया।

इंटरनेट पर उमड़ा भावनाओं का सैलाब (Viral Video)

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। एक यूजर ने लिखा,“ये वीडियो देखकर खुद को रोने से रोक नहीं पाया।”दूसरे ने कहा,“यह सिर्फ एक रील नहीं, बल्कि 23 साल की मेहनत और समर्पण की कहानी है।”
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,“एक अध्याय खत्म कर नए अध्याय की शुरुआत करना साहस का सबसे खूबसूरत रूप है।”

- Advertisement -

पायलट ओम का यह विदाई वीडियो न सिर्फ एविएशन प्रेमियों, बल्कि हर उस व्यक्ति के दिल को छू रहा है जिसने कभी अपने जीवन में किसी सपने को पूरा करके अलविदा कहा हो।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-