CLOSE

Viral Video अमेरिका में करैला इतना महंगा! कीमत सुनकर हैरान रह गए लोग

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video भारत में जहां सब्जियां आमतौर पर सस्ती दामों में उपलब्ध हो जाती हैं, वहीं विदेशों में इनके दाम भारतीयों को हैरान कर देते हैं। खासकर भारतीय सब्जियों की बात करें तो अमेरिका जैसे देशों में उनकी कीमतें जेब पर भारी पड़ती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय महिला अमेरिका में करैले की कीमत बताती नजर आ रही है।

इंटरनेट पर क्यों बना वीडियो चर्चा का विषय (Viral Video)

वायरल वीडियो में महिला अमेरिका के एक सुपरमार्केट में खड़ी दिखाई देती है। वहां वह दो करैले हाथ में लेकर बताती है कि करीब 450 ग्राम करैले की कीमत 270 रुपये है। इस कीमत को सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए और तुलना भारत के सब्जी बाजारों से करने लगे।

भारत में जहां सीजन के दौरान करैला 20 से 60 रुपये किलो तक आसानी से मिल जाता है, वहीं अमेरिका में इसकी कीमत कई गुना ज्यादा है। यही वजह है कि वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

- Advertisement -

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स (Viral Video)

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर sweety_ranjan नाम की आईडी से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख 82 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 8 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। यूजर्स कमेंट सेक्शन में जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

किसी ने लिखा, “भारत में तो 15 रुपये में मिल जाता है,” तो किसी ने कहा, “अमेरिका में सैलरी भी डॉलर में मिलती है।” वहीं कई यूजर्स ने अपने-अपने राज्यों में करैले की कीमतें बताते हुए मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-