CLOSE

Viral Video रील के चक्कर में शख्स ने की खतरनाक हरकत, लोगों ने बताया ‘सस्ता घोस्ट राइडर’

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ ने लोगों को इस कदर पागल कर दिया है कि वे लाइक और व्यूज के लिए अपनी जान तक जोखिम में डालने से नहीं चूक रहे हैं। आए दिन ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और गुस्से में भी।

रोंगटे खड़े हो जाएं (Viral Video)

वायरल वीडियो में एक शख्स बाइक चलाते हुए ऐसा खतरनाक जुगाड़ करता दिख रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। ठंड से बचने के नाम पर उसने अपने पूरे शरीर पर पुआल बांध रखा है। यही नहीं, बाइक के दोनों हैंडल के पास बर्तन बांधकर उनमें आग जलाई गई है। सीट के पीछे भी एक बर्तन में आग जल रही है। सबसे खतरनाक बात यह है कि उसने अपने सिर पर टिन का डिब्बा पहन रखा है, जिसके ऊपर और साइड से आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं।

जरा सी चूक भी बड़ा हादसा बन सकती थी (Viral Video)

यह नजारा इतना डरावना है कि वीडियो देखते ही लोगों की सांसें थम सी जाएं। बाइक चलते समय जरा सी चूक भी बड़ा हादसा बन सकती है। इस पूरी घटना को किसी राहगीर ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।

- Advertisement -

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @brijeshchaodhry नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। महज 13 सेकंड के इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और सैकड़ों यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Viral Video)

वीडियो को लेकर लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, “रील के लिए इतना रिस्क? भाई, जिंदगी ज्यादा कीमती है।” वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, “ये देसी या सस्ता घोस्ट राइडर है।” किसी ने इसे पूरी तरह बेवकूफी भरा स्टंट बताया तो किसी ने लिखा, “रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं।”

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-