CLOSE

Unique Village पिछले 90 साल से यहां के लोगों ने नहीं पहने कपड़े, बड़ा ही अजीबो गरीब है ये गांव, बच्चों से लेकर बूढ़े तक रहते हैं निर्वस्त्र

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Unique Village दुनिया में कई ऐसी अनोखी और रहस्यमयी जगहें हैं, जो कई आजीबोगरीब कारणों से चर्चा में रहती हैं। ऐसा ही एक अनोखी जगह के बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। अमूमन लोग अपने घर या फिर घर के बाहर कपड़े पहनकर रहते हैं। लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां पिछले 90 साल से वहां रहने वाले लोगों ने कपड़े नहीं पहने हैं।

लोग धनवान हैं और सर्वसुविधा संपन्न हैं (Unique Village)

यह अनोखी जगह यूरोपीय देश ब्रिटेन में स्थित हैं। जहां लोग पिछले 9 दशक से इस अजीबोगरीब प्रथा का पालन कर रहे हैं। आप शायद इस बात पर भरोसा नहीं करेंगे लेकिन यह पूरी तरह सच है। इस जगह के बारे में सुनकर शायद आपके मन में विचार आ रहा होगा कि यहां के लोगों का कपड़ा न पहनने का कारण गरीबी होगा, पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। यहां के लोग धनवान हैं और सर्वसुविधा संपन्न हैं।

बच्चों से लेकर बूढ़े तक रहते हैं निर्वस्त्र (Unique Village)

यह अजीबोगरीब गांव ब्रिटेन के हर्टफोर्डसायर में स्थित हैं और इसका नाम स्पीलप्लाट्ज है। इस गांव के रहने वाले बच्चे से लेकर बूढ़े तक बिना कपड़ों के रहते हैं। यह गांव ब्रिटेन की सबसे पुरानी कॉलोनियों में शुमार है। दरअसल, स्पीलप्लाट्ज का जर्मन में मतलब होता है खेल का मैदान। इस अजीबोगरीब गांव में लोगों के पास खूबसूरत मकान, स्विमिंग पूल और पीने के लिए बीयर व शराब भी उपलब्ध होती है।

- Advertisement -

कई शॉर्ट फिल्म व डॉक्यूमेंट्री बन चुकी (Unique Village)

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 90 साल से यहां के लोग ऐसे ही बिना कपड़ों के रह रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस गांव में रहने वाले 82 साल के इसेल्ट रिचर्डसन के पिता ने साल 1929 में इस समुदाय की स्थापना की गई थी। उनके मुताबिक प्रकृतिवादियों और सड़क पर रहे लोगों में जरा भी असमानता नहीं है। इस अनोखे गांव की अनोखी परंपरा पर कई शॉर्ट फिल्म व डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-