Pakistan Video ऐसा सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है ! ‘शाही सवारी’ पर निकला शख्स, चमचमाते बल्ब देख चौंक गए लोग!

Khabarwala 24 News New Delhi: Pakistan Video सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है। इनमें से किसी वीडियो में वहां की कोई महिला डॉक्टर अपने हॉस्पिटल के कम्पाउंडर से शादी कर लेती है, तो कोई बूढ़ा आदमी 50 साल से भी ज्यादा छोटी लड़की से निकाह […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Pakistan Video सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है। इनमें से किसी वीडियो में वहां की कोई महिला डॉक्टर अपने हॉस्पिटल के कम्पाउंडर से शादी कर लेती है, तो कोई बूढ़ा आदमी 50 साल से भी ज्यादा छोटी लड़की से निकाह कर लेता है। कभी मजेदार अंदाज में वहां के लोग टेंट का बना चंद्रयान चांद पर भेजते हैं, तो कभी कोई रिपोर्टर अजीब अंदाज में कैमरे के सामने बोलता नजर आता है।

Pakistan Video लेकिन ऐसे वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। लोग इनमें से कुछ फनी वीडियोज को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते। चलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा ही फनी वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें एक शख्स गधे की सवारी करता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन अंदाज बिल्कुल शाही है।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर किया शेयर (Pakistan Video)

Pakistan Video इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @valikhan_pabusri नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 8 करोड़ 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं लाखों लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है और इतने ही ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। हजारों की संख्या में कमेंट्स भी आए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि वायरल हो रहे इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है, जो लोग इतना ज्यादा देख रहे हैं। तो आपको बता दें कि यह एक फनी वीडियो है, जिसे संभवत: मनोरंजन के उदेश्य से बनाया गया है।

लिफ्ट के लिए करता है इंतजार (Pakistan Video)

Pakistan Video इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुनसान सड़क के किनारे एक शख्स लिफ्ट के इंतजार में खड़ा है. दूर से उसके रंग-बिरंगी लाइट जलती हुई नजर आती है। ऐसे में वो उसे रोकने के लिए हाथ देने लग जाता है। सुनसान सड़क पर खड़े शख्स को यकीन होता है कि उसे लिफ्ट मिल जाएगी। लेकिन जैसे ही वो रंग-बिरंगी लाइट पास आती जाती है, शख्स के सपने टूटते चले जाते हैं। दरअसल, वो कोई गाड़ी नहीं होती है, बल्कि एक मजेदार शाही सवारी। उस शाही सवारी को एक गधा खींचता है। उसके ऊपर बैठा लड़का अपने ऊपर कई रंग-बिरंगे लाइट्स लगा रखा है। वो गुजरते हुए मुस्कुराता है।

- Advertisement -

यूजर्स कर रहे कमेंट्स (Pakistan Video)

इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ये सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान में ही देखने को मिल सकता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि एक नहीं, दो गधे। एक खींच रहा है तो दूसरा उसकी सवारी कर रहा है।

तीसरे यूजर ने कमेंट किया है कि यह मैं हूं, वो भी तब, जब सरकार डीजल और पेट्रोल कार को बैन कर देगी। एक यूजर तो बाकियों से काफी आगे बढ़ गया। उसने कमेंट किया कि मेरा दोस्त ऐसा ही करता था! एक दिन नासा वाले एलियन समझ के ले गए, अभी तक वापिस नही आया। लेकिन उसे ले जाने के बदले में मुझे 1 करोड़ दे गए।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News