CLOSE

expensive paan सबसे महंगा है ये पान, एक पान की कीमत में आ जाएगा आईफोन 15

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: expensive paan सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एक्शन फिल्म ‘डॉन’ का सुपर हिट सांग ‘खइके पान बनारस वाला’ गाना आज भी हर किसी को याद होगा। इस फिल्म के बाद बनारस के पान की चर्चा भी खूब तेज हुई थी। पान अधिकांश लोगों ने कभी ना कभी तो खाया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी पान की कीमत 1 लाख रुपये भी हो सकती है। जी हां, आज हम आपको एक लाख रुपये वाले पान के बारे में बताएंगे।

पान (expensive paan)

भारत के कई राज्यों में पान खान की परंपरा सदियों पुरानी है। आज के वक्त पुरुषों के अलावा महिलाएं भी अलग-अलग फ्लेवर का पान खाना पसंद करती है। इसके अलावा बच्चों से लेकर बड़े लोगों में मीठा पान काफी फेमस है। कई लोग तो ऐसे हैं, जो रात में खाना खाने के बाद मीठा पान खाना पसंद करते हैं।

बाजार में मिलती हैं ये पान की वैरायटी (expensive paan)

बता दें कि बाजार में चॉकलेट पान, फायर पान, आइस स्मोक पान जैसे कई वैरायटी के पान खाने को मिल जाते हैं। इसमें कुछ पान 10-20 रुपये में मिलते हैं, तो किसी की कीमत 100 रुपये तक होती है। वहीं कुछ नायाब पान 1000 रुपये तक मिलते देखे गए हैं। लेकिन क्या आपने कभी एक लाख रुपये का पान खाया है?

- Advertisement -

1 लाख रुपये का पान (expensive paan)

जी हां, मुंबई में एक पान की दुकान है, जहां आपको एक लाख रुपये का पान मिल सकता है। इस दुकान के मालिक नौशाद शेख हैं, जो MBA ग्रेजुएट हैं। नौशाद के पास कई मल्टीनेशनल कंपनियों से अच्छे पैकेज की नौकरी के ऑफर थे, लेकिन उनका मन था कि वह खुद का कुछ काम करें।

क्या-क्या है पान में खास? (expensive paan)

जानकारी के अनुसार नौशाद ने अपने पुरखों के कारोबार को आगे बढ़ाया है और परंपरागत गद्दी का पान को एक शाही अंदाज दिया है। उन्होंने अपनी दुकान का नाम रखा द पान स्टोरीज। आज शाद एक लाख रुपये का पान बेच रहे हैं। नौशाद बताते हैं कि यह पान खास तौर पर नवविवाहित दूल्हे के सुहागरात के मौके पर खरीद कर लेकर जाते हैं और इसे खाते ही दूल्हा-दुल्हन खुश हो जाते हैं।

पान में एेसा क्या है (expensive paan)

आपको बता दें कि अगर आप इस 1 लाख के पान को ध्यान से देखेंगे, तो यह एक आम पान जैसा ही दिखता है। जब यह बनकर तैयार हो जाता है, तो इस पर सोने का वरक चढ़ाया जाता है और यही वजह है कि इसकी कीमत इतनी ज्यादा है। नौशाद ने एक लाख के इस पान को फ्रेगेंस ऑफ लव नाम दिया है।

- Advertisement -

जाफरान और इत्र की सुगंध (expensive paan)

बता दें कि प्रिंस और प्रिंसेज नाम के दो बॉक्स होते हैं, जिसमें खुशुबूदार इत्र छिड़का जाता है। वहीं इसमें जाफरान भी होता है. इस पैक बॉक्स के साथ यादगार के तौर पर संगमरमर के पत्थर से बनी ताजमहल की प्रतिकृति भी गिफ्ट की जाती है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-