African country Swaziland इस देश का राजा हर साल करता है कुंवारी लड़की से विवाह, पत्नियों की संख्या जानकर रह जाएंगे हैरान

Khabarwala 24 News New Delhi : African country Swaziland आज हम आपको एक ऐसे देश और उसके राजा के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर साल कुंवारी लडकी से शादी करता है जिससे उसके बच्चे और पत्नियों की संख्या इतनी हो गई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, हम बात कर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : African country Swaziland आज हम आपको एक ऐसे देश और उसके राजा के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर साल कुंवारी लडकी से शादी करता है जिससे उसके बच्चे और पत्नियों की संख्या इतनी हो गई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड की और यहां के राजा के बारे में। बता दें कि स्वाजीलैंड की आजादी के पचास साल पूरे होने पर यहां के राजा ने साल 2018 में देश का नाम बदलकर द किंगडम ऑफ इस्वातिनी कर दिया। यह देश अफ्रीका महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका से सटा है।

- Advertisement -

डांस करती हैं कुंवारी लड़कियां (African country Swaziland)

दक्षिण अफ्रीका और मोजैंबिक की सीमाओं से सटे इस देश की यहां के राजा की वजह से अक्सर चर्चा होती रहती है। इस देश में हर साल अगस्त-सितंबर महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में उम्हलांगा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। इस फेस्टिवल में 10 हजार से ज्यादा कुंवारी लड़कियां और बच्चियां हिस्सा लेती हैं। यहां के राजा के सामने कुंवारी लड़कियां डांस करती हैं।

विरोध पर भारी जुर्माना देना पड़ा (African country Swaziland)

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेस्टिवल में शामिल होने वाली लड़कियों में से राजा हर साल अपनी एक रानी चुनता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये लड़कियां बिना कपड़ों के ही राजा और उसकी पूरी प्रजा के सामने नाचती हैं। इस परंपरा का देश की कई युवतियों ने विरोध किया था तो वहीं कई लड़कियों ने इस परेड में शामिल होने से इंकार कर दिया था। जब राजा को इस बात का पता चला तो उन लड़कियों के परिवारों को भारी जुर्माना देना पड़ा।

राजा मस्वाती तृतीय भारत आ चुके (African country Swaziland)

बता दें कि इस देश के राजा पर आरोप लगाए जाते रहे हैं कि वो खुद बेहद शानो-शौकत से रहते हैं, तो वहां की बड़ी आबादी बेहद गरीबी में जीवन यापन करती है। साल 2015 में भारत अफ्रीका शिखर सम्मेलन’ में शामिल होने के लिए राजा मस्वाती तृतीय भारत भी आ चुके हैं। राजा मस्वाती तृतीय अपने साथ 15 पत्नियां, बच्चे और 100 नौकरों को साथ लेकर आए थे। उनके लिए दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में 200 कमरे बुक हुए थे जिसमें वह ठहरे थे।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News