बेंगलुरु, 30 अगस्त (khabarwala24)। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विपक्षी नेताओं की टिप्पणियों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कुछ सांसदों समेत विपक्ष के कुछ लोगों ने गाली-गलौज का सहारा लिया है, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।
बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।
इसी तरह, टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने पिछले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी की। इस पर जवाब देते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल अस्वीकार्य है। भाजपा और एनडीए कभी भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करती है।
बेंगलुरु में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, हम बहुत लोकतांत्रिक हैं और हमेशा सम्मान के साथ बोलते हैं, लेकिन राहुल गांधी और कुछ सांसदों समेत विपक्ष के कुछ लोगों ने गाली-गलौज का सहारा लिया है, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।
इस दौरान, किरेन रिजिजू ने कुछ रिटायर्ड जजों के हस्ताक्षर अभियान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा, उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। कुछ रिटायर्ड जजों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ टिप्पणियां कीं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ लिखा है, यह ठीक नहीं है। यह उपराष्ट्रपति का चुनाव है, एक राजनीतिक मामला है। रिटायर्ड जजों को इसमें क्यों शामिल होना चाहिए?
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने सवाल उठाते हुए आगे कहा, इससे लगता है कि जब वे न्यायाधीश थे, तो उनकी विचारधारा अलग रही होगी। उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ पत्र लिखना और हस्ताक्षर अभियान चलाना ठीक नहीं है।
आपराधिक आरोपों में फंसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक पर भी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब दिया। विपक्ष के विरोध पर उन्होंने कहा, इसका मतलब आपने (विपक्ष) चोरी की है, जिससे कह रहे हैं कि जेल जाना पड़ेगा। रिजिजू ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार नहीं किया है तो कोर्ट से जमानत मिल जाएगी। देश में अदालत है और उस पर भरोसा होना चाहिए।
डीसीएच/एबीएम
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


