श्रीनगर, 28 अगस्त (khabarwala24)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को सेना ने गुरुवार को नाकाम कर दिया, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।
अधिकारियों ने बताया कि गुरेज सेक्टर में नौशहरा नार्द के पास घुसपैठ की कोशिश के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। इलाके में अभी तलाशी अभियान चल रहा है।
इससे पहले, 25 अगस्त को संयुक्त बलों ने बारामूला के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। उरी सेक्टर के तोरणा इलाके में आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जब नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी।
घुसपैठियों को चुनौती दी गई, जिसके बाद दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी हुई। इसके बाद इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी आतंकवादी नियंत्रण रेखा पार करके भारतीय सीमा में घुसने में कामयाब न हो पाए।
वहीं, 13 अगस्त को उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया था, जब आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
जम्मू-कश्मीर में संयुक्त बलों ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने शुरू किए हैं, जिसमें आतंकियों, उनके सहयोगियों (ओजीडब्ल्यू) और समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है। इन अभियानों का मकसद केवल हथियारबंद आतंकियों को खत्म करना नहीं, बल्कि पूरे आतंकी तंत्र को ध्वस्त करना है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नियमित रूप से सुरक्षा समीक्षा बैठकें कर रहे हैं, जिसमें उनका ध्यान आतंकवाद के पूरे ढांचे को तोड़ने पर है। हवाला धन रैकेट, ड्रग तस्करी और नशीली दवाओं के कारोबार पर भी संयुक्त बलों की कड़ी नजर है, क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इनसे मिलने वाला पैसा आतंकवाद को बढ़ावा देने में इस्तेमाल होता है।
खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों ने कई हवाला रैकेट और ड्रग तस्करी के नेटवर्क को पकड़ा है, जिनके तार सीमा पार बैठे आतंकी सरगनाओं से जुड़े थे। इसीलिए संयुक्त बल हवाला रैकेट और ड्रग तस्करी जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ निशाना बना रहे हैं, साथ ही हथियारों का इस्तेमाल करने वाले आतंकियों से भी निपट रहे हैं।
पीएसके
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


