CLOSE

Hapur : सिंभावली में नहर पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छात्र की मौत, हंगामा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव लिसड़ी में एक दुखद हादसे में 21 वर्षीय छात्र आकाश की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना रविवार दोपहर को नहर पुल पर हुई, जब आकाश पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी से पानी पीने के लिए सड़क पार कर नहर किनारे सरकारी नल की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

आकाश के पिता अमरपाल ने बताया कि उनका बेटा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था और रोजाना सिंभावली में थाने के पास स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ने जाता था। रविवार को दोपहर के समय, लंच ब्रेक के दौरान, आकाश नहर किनारे लगे सरकारी नल से पानी पीने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान, पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आकाश के सिर में गहरी चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)

हादसे की खबर फैलते ही आकाश के परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों ने थाना सिंभावली के बाहर हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। घटना की सूचना पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को किसी तरह समझाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी वापस चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -
Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-