CLOSE

Aaj Ka Rashifal 18 June इन राशियों के लिए लाभदायक दिन पाएंगे त्रिग्रह योग से शुभ लाभ, जानिए अपना आज का भविष्यफल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News:  Aaj Ka Rashifal 18 June दिन बुधवार को चंद्रमा का गोचर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से कुंभ उपरांत मीन राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के वजह से आज चंद्रमा का गुरु के साथ चतुर्थ दशम योग बनेगा। जबकि चंद्रमा सूर्य और बुध के साथ भी चतुर्थ दशम संबंध में रहेंगे। इसके साथ ही आज मिथुन राशि में बुध, सूर्य और गुरु की युति से त्रिग्रह योग का निर्माण होगा। ऐसे में आज दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि, शुक्र बना रहे हैं लाभ का संयोग (Aaj Ka Rashifal 18 June)

आज मेष राशि में शुक्र विराजमान होकर इनके लिए शुभ लाभ का संयोग बना रहे हैं। आपको आज करियर और कार्यक्षेत्र में उन्नति का मौका मिलेगा। आपको अपने किसी मित्र से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप अपने काम से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान देंगे तो आपका नुकसान हो सकता है, इसलिए अपने काम पर आज फोकस बनाए रखिए। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से अच्छी जगह बनाएंगे। कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ होगा। यात्रा पर जाते समय आपको अपना वाहन और सतर्कता का ध्यान रखें।​

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करे।

- Advertisement -

वृषभ राशि, बढ़ते खर्च पर कंट्रोल करना होगा (Aaj Ka Rashifal 18 June)

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र आज 12वें भाव में बैठकर कई मामलों में प्रतिकूल परिणाम दे रहे हैं। ऐसे में आज का दिन वृषभ राशि के लिए खर्चीला रह सकता है। लेन-देन के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आने वाला है। आपको अपने रिश्तेदारों के प्रति आज ध्यान देने की जरूरत होगी, किसी को आपसे सहयोग की आवश्यकता हो सकती है। आप अपने बढ़ते खर्चों के बारे में परिवार वालों से बात कर सकते हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह दूर हो जाएगी। लव लाइफ में आज प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को 11 दूर्वा अर्पित करें।

मिथुन राशि, लाभदायक डील मिलेगी (Aaj Ka Rashifal 18 June)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। किसी भी काम में जोखिम लेने से आपको बचना होगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आपको कोई लाभदायक डील भी मिलेगी। आपके यश में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ उपलब्धियों से आप प्रसन्न होगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ आपकी रोमांटिक रहेगी।

- Advertisement -

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं, गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि,आय में वृद्धि से मन प्रसन्न होगा (Aaj Ka Rashifal 18 June)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम और लाभ मिलेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे और आपके प्रेम संबंध को परिवार की मंजूरी भी मिल सकती है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध और जल से अभिषेक करें।

सिंह राशि,कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है (Aaj Ka Rashifal 18 June)

सिंह राशि के जातकों का मन आज धर्म और अध्यात्म में लगेगा। भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा,भाई-बहनों के साथ भी आपकी अच्छी बनेगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप कुछ दीर्घकालिक योजनाओं में अच्छा पैसा निवेश कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको आज इस मामले में कोई सकारात्मक खबर मिलेगी। आपकी कोई दीर्घकालीन चाहत पूरी हो सकती है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि,सेहत के मामले में आज अपना ध्यान रखें (Aaj Ka Rashifal 18 June)

कन्या राशि के लोगो लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज अपने काम के प्रति सजग रहना चाहिए और दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपकी किसी चली आ रही समस्या का आज समाधान होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्या को नजरअंदाज करना कष्टकारी हो सकता है। सेहत के मामले में आज अपना ध्यान रखें। आपको आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन का फायदा मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण सोचा हुआ काम पूरा होगा। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि, आप कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं (Aaj Ka Rashifal 18 June)

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। आपको नौकरी में आज अपनी रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। बिजनेस में आप कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं अथवा कारोबार को विस्तार दे सकते हैं। आप आज चतुर बुद्धि और वाणी कुशलता का भी लाभ ले पाएंगे। जो लोग तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा है। आप अपने विरोधियो को मात देने में आज सफल रहेंगेो। मन पसंद भोजन मिलने से आपको आज खुशी होगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश चालीसा का पाठ लाभदायक होगा।

वृश्चिक राशि,कोई नया काम शुरू कर सकते हैं

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस करने वाले लोगों को किसी के साथ पार्टनरशिप करने से आज बचना चाहिए। साथ ही आज आपको लेन-देन के मामले में स्पष्ट रहना चाहिए, भावुकता से नुकसान हो सकता है। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे है उनको आज सफलता मिलेगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं इसमें आप सफल हो सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें।​

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करना शुभ रहेगा।

धनु राशि, आपके खर्च आज बढ़ सकते हैं

धनु राशि वाले आज बुधवार का दिन गुरु के शुभ प्रभाव से ऊर्जा में वृद्धि करने वाला है। आज आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सफलता मिलने से खुशी महसूस होगी। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सावधान रहना होगा, अन्यथा कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। अध्ययन और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, लेकिन इससे आपको सुख साधनों की प्राप्ति होगी। बच्चों से खुशी पाएंगे।

​आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और राहु के मंत्र का जप करें।

मकर राशि, जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें

मकर राशि के लिए आज बुधवार का दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आपको किसी नये संपर्क से जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई अटका काम भी आपका आज पूरा होगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाएं।

कुंभ राशि,काम में सजग और सतर्क रहना होगा

कुंभ राशि के लिए आज सितारें बताते हैं कि, आपको आलस्य त्याग कर आगे बढ़ना होगा तभी आज सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस करने वाले लोगों को अपने काम में सजग और सतर्क रहना होगा। भाइयों के साथ आपका तालमेल आज बना रहेगा। आपको आज परिवार के सदस्यों से अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त होगा। यदि आप संपत्ति संबंधी किसी विवाद को लेकर किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो उससे भी आपको राहत मिल सकती है। आप आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। बच्चों की शिक्षा के मामले में कोई दिक्कत चल रही है तो इसमें आप सफल हो सकते हैं।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें और हरि स्तोत्र का पाठ करें।

मीन राशि,दीर्घकालीन लाभ का संयोग बनेगा

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका प्रॉपर्टी खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। आपकी चली आ रही किसी समस्या का भी आज समाधान होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को कुछ योजनाएं बनाकर आगे बढ़ना होगा इससे दीर्घकालीन लाभ का संयोग बनेगा। आपका कोई मित्र आपकी मदद कर सकता है। आपको आज कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। किसी व्यक्ति का व्यवहार आपको जीवन का नया ज्ञान प्रदान कर सकता है। भावुकता में उलझने से बचें।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-