CoronaVirus In India 24 घंटे में 7 लोगों की मौत, खतरनाक हो रहा है कोरोना, देश में 2700 का आंकड़ा पार, केरल में सबसे ज्यादा मरीज

Khabarwala 24 News New Delhi : CoronaVirus In India देश में कोरोना के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। एक सप्ताह में कुल केसों की संख्या पांच गुना तक बढ़ गई है। आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना के 2710 ऐक्टिव मरीज हैं। सबसे ज्यादा मरीज केरल में पाए गए हैं। वहीं बीते 24 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : CoronaVirus In India देश में कोरोना के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। एक सप्ताह में कुल केसों की संख्या पांच गुना तक बढ़ गई है। आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना के 2710 ऐक्टिव मरीज हैं। सबसे ज्यादा मरीज केरल में पाए गए हैं।

वहीं बीते 24 घंटे में ऐसे 7 लोगों की मौत भी हुई है जो कि कोरोना से संक्रमित थे। कोरोना केसों के बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। आंकड़ों के मुताबिक केरल में 1147 केस, महाराष्ट्र में 424, दिल्ली में 294 और गुजरात में 223 ऐक्टिव केस हैं।

- Advertisement -

पांच महीनों में 2 लोगों की मौत (CoronaVirus In India)

कर्नाटक और तमिलनाडु 148-148 केस सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के 116 केस पाए गए हैं। बीते पांच महीनों में कोरोना से 22 लोगों की जान गई है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में ही दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु में एक-एक मरीज की जान गई है।

दिल्ली में कोरोना से पहली मौत (CoronaVirus In India)

ओमिक्रॉन के दो वेरिएंट LF.7 और NB1.8 की वजह से कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना से मौत का इस बार पहला मामला सामने आया है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 56 नए मरीज आए हैं।दिल्ली में कोरोना से जिस मरीज की मौत हुई है वह पहले से भी कई बीमारियों से ग्रसित था।

नए वेरिएंट का असर हल्का है (CoronaVirus In India)

जानकारों का कहना है कि नए वेरिएंट का असर हल्का है। हालांकि इससे अन्य बीमारियों के गंभीर होने का खतरा बना रहता है। यह इम्यून पावर कम कर देता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना के इस वेरिएंट से डरने की जरूरत नहीं है। 26 मई को देशभर में कोरोना के 1010 मरीज थे।

- Advertisement -

चार दिनों में 1700 मरीज बढ़े (CoronaVirus In India)

वहीं 30 मई को यह आंकड़ा बढ़कर 2710 हो गया। इस हिसाब से चार दिनों में ही 1700 मरीज बढ़ गए हैं। बिहार में कोरोना के आंकड़े मिलने मुश्किल हो रहे हैं। पटना में बीते 24 घंटे में सात और अबतक कुल 17 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। वहीं सिक्किम में अब तक कोविड का कोई केस सामने नहीं आया है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News